फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

18 हजार पदों के लिए आए 92 लाख आवेदन

Sat, 30 Jan 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद Updated Sat, 30 Jan 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
 रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से स्टेशन मास्टर, गुडस गार्ड समेत तमाम लोकप्रिय संवर्गों के 18 हजार पदों के लिए इस बार रिकार्ड तोड़ आवेदन आए है। देश भर के सभी 21 आरआरबी में इस बार 92 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने इन पदों पर आवेदन किया है। यह पहला मौका है कि जब इतनी बड़ी संख्या में रेलवे को ऑनलाइन आवेदन मिले। इसमें आरआरबी इलाहाबाद अव्वल रहा। यहां तकरीबन 15 लाख आवेदन आए हैं।
विज्ञापन


बता दें कि रेलवे के गैर तकनीकी पदों पर पिछले कुछ माह से कर्मचारियों की खासी कमी है। इसका असर रेल संचालन पर भी पड़ने लगा है। इसी वजह से पिछले साल रेलवे ने नॉन तकनीकी श्रेणी के सहायक स्टेशन मास्टर (एएसएम), गुड्स गार्ड, वाणिज्यिक प्रशिक्षु, पूछताछ सह आरक्षण लिपिक, यातायात प्रशिक्षु, यातायात सहायक, वरिष्ठ लिपिक सह टंकण, कनिष्ठ लिपिक सहायक सह टंकण आदि के 18252 पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने के लिए आवेदन निकाला। यह पहला मौका रहा कि जब रेलवे ने इलाहाबाद समेत देश भर के सभी भर्ती बोर्ड ने इन पदों के लिए एक साथ हजारों की संख्या में निकाली गई नियुक्ति के लिए अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे।
विज्ञापन


 25 जनवरी 2016 तक अभ्यर्थियों आवेदन करना था। ओवर ऑल 25 जनवरी तक इलाहाबाद, अहमदाबाद, अजमेर, बंगलूरू, भोपाल, भुवनेश्वर, बिलासपुर, चंडीगढ़, चेन्नई, गोरखपुर, गुवाहाटी, जम्मू एंड कश्मीर, कोलकाता, मालदा, मुंबई, मुजफ्फरपुर, पटना, रांची, सिकंदराबाद, सिलीगुड़ी एवं त्रिवेंद्रम स्थित रेल भर्ती बोर्ड (आरआरबी) के लिए देश भर से कुल 92.51 लाख आवेदन आए। जो अपने आप में एक रिकार्ड है। इससे पूर्व आरआरबी की परीक्षा में इतनी संख्या में आवेदन कभी नहीं आए। इन सभी भर्ती बोर्ड में सर्वाधिक आवेदन आरआरबी इलाहाबाद के नाम रहे। आरआरबी इलाहाबाद में कुल 14.55 लाख ऑनलाइन आवेदन आए। अधिकांश आवेदन गुड्स गार्ड और असिस्टेंट स्टेशन मास्टर पद के लिए ही अभ्यर्थियों ने किए हैं। अब इन सभी पदों में भर्ती के लिए ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा मार्च 2016 से मई 2016 के मध्य होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘अभ्यर्थियों को 25 जनवरी तक आवेदन करने थे। देश भर के सभी 21 आरआरबी के मुकाबले इलाहाबाद में सर्वाधिक 14.55 लाख आवेदन आए। ओवर ऑल कुल आवेदनों की संख्या 92.51 लाख रही।’
00 एनपी सिन्हा, चेयरमैन आरआरबी इलाहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed