{"_id":"0cbc7c3a2533f757935a43351de11452","slug":"allahabad-news-hindi-news-717","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायर ब्रिगेड के कैंप में लगी आग, मची खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फायर ब्रिगेड के कैंप में लगी आग, मची खलबली
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
Updated Fri, 29 Jan 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माघ मेला में महावीर थाने के बगल स्थित फायर ब्रिगेड थाने के एक तंबू में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग तेजी से दायरा बढ़ा रही थी। जिसके चलते कैंप में अफरातफरी मच गई। चूंकि मामला फायर ब्रिगेड के कैंप था। इसलिए तत्काल फायर कर्मी राहत में आ गए। आग पर कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया। लेकिन जब तक आग बुझाई जाती एक तंबू और उसके अंदर रखा सामान जल गया। सूचना पाकर सीओ माघ मेला नीति द्विवेदी मौके पर पहुंची थी। आग के चलते आसपास के तंबुओं में रहने वाले लोग भी सहम गए थे। लेकिन शुक्र रहा आग दूसरे तंबुओं तक नहीं पहुंची।
विज्ञापन