{"_id":"26659a798be9a52eb1192e7552d6baa8","slug":"allahabad-news-hindi-news-716","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्दे पर दिखेगी तबस्सुम के हौसले की कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्दे पर दिखेगी तबस्सुम के हौसले की कहानी
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
Updated Fri, 29 Jan 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की पहली महिला रिक्शा और ऑटो चालक तबस्सुम के संघर्ष और हौसले की कहानी अब छोटे पर्दे पर भी दिखेगी। खास यह कि उसके सुख-दुख की दास्तान साझा करने खुद सिने अभिनेत्री दीया मिर्जा बृहस्पतिवार को संगमनगरी पहुंची। हौसले से जुड़ी शख्सियत पर केंद्रित एक सीरियल का हिस्सा बनीं तबस्सुम के साथ दीया ने ऑटो की सवारी भी की।
शूटिंग के सिलसिले में आईं दीया ने तबस्सुम से उसके जीवन संघर्ष और दुख-दर्द की कहानी सुनी। साथ ही हिम्मत से जिदंगी का सफर पूरा करने की नसीहत भी दी। तबस्सुम से इंटरव्यू लेने के साथ ही उन्होंने सिस्टर शीबा से भी मुलाकात की। दीया ने स्नेहाश्रय के बच्चों के साथ काफी वक्त बिताया और उनके बीच मिठाइयां बांटीं। अपने बीच दीया को पाकर बच्चे भी खूब खुश दिखे।
वहीं तबस्सुम ने बताया कि शुरुआत में उन्होंने टीवी पर इंटरव्यू के लिए मना कर दिया था लेकिन हौसले की कहानी को औरों तक साझा करने की बात पर मान गईं। शर्त के मुताबिक जिंदगी के बेहद मुश्किल वक्त में उनका साथ देने वाली सिस्टर शीबा के स्टैनली रोड स्थित स्नेहाश्रय में ही तवस्सुम ने दीया से बात की और दूसरों को भी हौसले के साथ जीने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन
सिने अभिनेत्री दीया मिर्जा संगम नगरी आकर काफी खुश दिखीं। अमर उजाला से मुलाकात में उन्होंने कहा, बिग बी के शहर में आकर अच्छा लगा, संगम नगरी आने की ख्वाहिश पूरी हुई है। इस दौरान उन्होंने फैंस के साथ फोटो भी खिंचवाई।
दीया ने संगम की रेती पर बसे तंबुओं के शहर को देखा और भूले-भटके लोगों को परिजनों से मिलाने वाले राजाराम तिवारी से भी मुलाकात की। त्रिवेणी मार्ग स्थित भूले-भटके शिविर पहुंचकर उन्होंने राजाराम तिवारी से शिविर की शुरुआत से लेकर अब तक के सफर, उद्देश्य, अमिताभ बच्चन से हुई मुलाकात सहित तमाम बातें साझा कीं।