{"_id":"12b4dcbe3daa73d51f7f32f323e5e7b3","slug":"allahabad-news-hindi-news-66","type":"story","status":"publish","title_hn":"पछुवा हवाओं को पछाड़ जमकर बरसी पुरवइया, पारा धड़ाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पछुवा हवाओं को पछाड़ जमकर बरसी पुरवइया, पारा धड़ाम
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 16 Aug 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आखिरकार पछुवा हवाओं को धकियाकर नम पुरवइया ने मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल दिया। नम पुरवइया का ही असर रहा पहले तो आसमान तो काले घने बादल छाए और शहर व आसपास के इलाकों में जमकर बारिश हुई। मौसम विभाग की मानें तो अगस्त माह में पहली बार चौबीस घंटे के भीतर 21.2 मिमी बारिश हुई। मौसम के बदले मिजाज और बारिश का ही असर रहा कि पिछले कई दिन से गर्मी और भारी उमस का सामना कर रहे शहरियों ने थोड़ी राहत की सांस ली। वैसे तो बारिश के चलते पारे पर कोई खास असर नहंी पड़ा।
लेकिन पारा 35 डिग्री के नीचे जरूर आ गया। जो कई दिनों से 35 डिग्री के ऊपर ही बरकरार रहा। मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम के बदले मिजाज का ही असर रहा कि अधिकतम आर्द्रता जहां 98 फीसदी रही वहीं दिन में न्यूनतम आर्द्र्रता भी 96 फीसदी पहुंच गई। न्यूनतम और अधिक आर्द्रता में महज दो फीसदी का अंतर रहा है। इतने कम अंतर ने शहरियों को गर्मी व उमस से निजात दिला दी है। हालांकि मौसम विज्ञानियों का यह भी कहना है कि मौसम के इस बदले मिजाज को देखकर बहुत ज्यादा खुश होने की जरूरत नही है। मौसम विज्ञानी डॉ. एसएस ओझा का कहना है कि एक दो दिन में दोबारा यदि पछुवा हवाओं ने जोर पकड़ा जिसकी पूरी संभावना है तो शहरियों को एक बार फिर गर्मी व उमस का सामना करना पड़ सकता है।