फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

अर्द्धकुंभ के पहले तक अस्त-व्यस्त रहेगा शहर

Fri, 15 Jan 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 15 Jan 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
allahabad news
 अर्द्धकुंभ मेला के पहले गंगा के अविरल और निर्मल होने की कोई संभावना नहीं है तो इस अवधि तक शहर का बड़ा हिस्सा भी अस्त-व्यस्त रहेगा। शहर में सीवर लाइन बिछाने का काम चल रहा है, जो वर्ष 2018 तक चलेगा। कुछ हिस्सों में सीवर लाइन बिछाने का काम 2017 में तो शेष काम उसके एक वर्ष बाद पूरा होगा। वर्ष 2013 महाकुंभ के पहले भी सीवर लाइन बिछाने और सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण के दौरान भी शहर के बड़े हिस्से का यही हाल था। उस दौरान सीवर लाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कें कई जगह अब तक  धंस रही हैं। वर्तमान में जिन भी इलाकों में सीवर लाइन बिछाने के लिए खोदाई हो रही, वहां अर्द्धकुंभ के पहले ही सड़क के पूरी तरह दुरुस्त होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

गंगा को प्रदूषण मुक्त करने के लिए शहर में सीवर लाइन बिछाई जा रही है।

 डिस्ट्रिक्ट सी योजना के तहत गंगा के किनारे के मोहल्लों गोविंदपुर, शिवकुटी होकर सलोरी से बघाड़ा तक 135 किलोमीटर लंबी सीवर लाइन बिछाई जा रही है। इसके साथ एक सीवरेज पंपिंग स्टेशन, एक लिफ्ट स्टेशन के निर्माण के साथ पुराने पंपिंग स्टेशन का रेनोवेशन होना है। 146.87 करोड़ की लागत वाला यह काम अप्रैल 2017 में खत्म होगा। इसमें विस्तार योजना के तहत सलोरी में 29 एमएलडी के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के साथ 42.60 करोड़ रुपये की लागत से 14 एमएलडी का एसटीपी भी निर्माणाधीन है, जो इसी वर्ष नवंबर में पूरा होगा।
विज्ञापन


जल्द ही डिस्ट्रिक्ट ए के तहत सिविल लाइंस, बैरहना, मलाका, कीडगंज, मुट्ठीगंज, चौक, जानसनेगंज, मीरापुर, दरियाबाद जैसे बेहद व्यस्त इलाकों में 242 किलोमीटर सीवर लाइन बिछाने के साथ तीन सीवरेज पंपिंग स्टेशनों का निर्माण होना है। 288.94 करोड़ की लागत वाला यह काम अप्रैल 2018 तक पूरा करने का लक्ष्य है। इसके साथ ही डिस्ट्रिक्ट बी के तहत राजरूपुर, चकिया, करेली, करेलाबाग, खुल्दाबाद, कालिंदीपुरम, झलवा आदि में 215 किलोमीटर सीवर लाइन बिछाई जानी है। इस क्षेत्र में भी दो सीवरेज पंपिंग स्टेशन बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी लागत 265.86 करोड़ रुपये है। शहर के जिन हिस्सों में सीवर लाइन बिछाने के लिए सड़क, गलियों में गड्ढे खोदे गए हैं, वहां लोगों की परेशानी बढ़ गई है। यह परेशानी अगले दो वर्ष तक जारी रहेगा, क्योंकि काम खत्म होने के बाद ही नए सिरे से सड़कों की मरम्मत होगी। गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई के परियोजना प्रबंधक जेपी मणि के मुताबिक अर्द्धकुंभ के पहले सभी काम पूरा करा लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed