{"_id":"1eb541e1f7e18baa0a5483ed94a396c2","slug":"allahabad-news-hindi-news-645","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम के एजेंडे पर काम करेगी जिला पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम के एजेंडे पर काम करेगी जिला पंचायत
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 14 Jan 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभी केंद्र-
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के एजेंडे के अनुरूप इलाहाबाद जिले के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। यह बात नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा सिंह ने बृहस्पतिवार को अपने शपथ ग्रहण समारोह में कही। समारोह के दौरान सपाइयों में जश्न का माहौल दिखा जबकि बसपाइयों का खेमा मायूस नजर आया। जिला पंचायत अध्यक्ष पद की कुर्सी सत्ता पक्ष के हाथ में गई, सो वहां बैठे अफसरों के चेहरे भी चमकते नजर आए।
रेखा ने यह भी कहा कि वह गंगापार और यमुनापार को अलग-अलग हिस्सा नहीं मानतीं जबकि पूरे जनपद उनके लिए एक समान है और इसी विचारधारा के साथ जनपद के विकास के लिए काम करेंगी। यह कहकर रेखा सिंह ने अपनी ही पार्टी के उन कार्यकर्ताओं को जवाब देने की कोशिश की, जिन्होंने लगातार दूसरी बार रेखा सिंह को सपा से जिला पंचायत अध्यक्ष का प्रत्याशी बनाए जाने का विरोध किया था और आरोप लगाया था कि रेखा सिंह यमुनापार की हैं इसलिए सिर्फ उसी क्षेत्र के लिए काम करती हैं।
उनके अध्यक्ष रहते गंगापार का विकास अवरुद्ध रहेगा। रेखा सिंह ने सदस्यों के भी मान सम्मान का पूरा ख्याल रखने का आश्वासन दिया। हालांकि इस पूरे समारोह से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं बसपा से नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य केशरी देवी पटेल, उनकी बहू लक्ष्मी सिंह पटेल और पार्टी के कई नेता दूर नजर आए।
विज्ञापन
इससे पूर्व डीएम संजय कुमार ने रेखा सिंह को जिला पंचायत अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई और इसके बाद रेखा सिंह ने सभी नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई। शपथ लेने के तुरंत बाद केशरी देवी पटेल, उनकी बहू सहित सभी बसपाई समारोह छोड़कर निकल गए। डीएम ने रेखा सिंह ने आग्रह किया कि जिला पंचायत सभागार की मरम्मत के लिए बजट में प्रावधान करें।
डीएम ने कहा कि करछना में पावर प्लांट का काम जल्द ही शुरू कराया जा सकता है। मुख्य अतिथि उज्ज्वल रमण सिंह ने भरोसा दिलाया कि जिले के विकास में धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। समारोह में कमिश्नर राजन शुक्ला, सीडीओ अटल कुमार राय, डीडीओ राम उजागिर द्विवेदी, जिला प्रोबेशन अधिकारी पुनीत मिश्र सहित सपा के कई विधायक और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। अध्यक्षता पूर्व मंत्री रामपूजन पटेल ने की।