फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

आता रहा रेला, सजता गया मेला

Thu, 14 Jan 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 14 Jan 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
allahabad news
संगम की रेती पर लगे माघ मेले के पहले मुख्य स्नान पर्व मकर संक्रांति की पुण्यकाल के मुताबिक डुबकी शुक्रवार को लगेगी लेकिन पारंपरिक तिथि पर बृहस्पतिवार को भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। प्रशासन के दावे के मुताबिक बृहस्पतिवार को तकरीबन 18 लाख स्नानार्थियों ने संगम सहित गंगा और यमुना के विभिन्न घाटों पर स्नान किया। संक्रांति पर डुबकी के लिए मेले में स्नानार्थियों और कल्पवासियों के आने का क्रम देर रात तक जारी रहा। श्रद्धालुओं की संख्या में तेजी से हुई बढ़ोतरी से मेले में रौनक रही।
विज्ञापन


फिलहाल मेला प्रशासन की असली परीक्षा शुक्रवार को होगी। सूर्य के मकर राशि में प्रवेश और पुण्य काल में मकर संक्रांति की डुबकी के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटेंगे। स्नानार्थियों के लिए संगम सहित गंगा और यमुना पट्टी में चौदह घाट तैयार कराए गए हैं। इसके लिए प्रशासन ने स्नान घाटों पर तैयारियां पूरी कर ली हैं। मेला क्षेत्र में स्नानार्थियों के लिए  7260 रनिंग फीट में कुल 14 स्नान घाट तैयार किए गए हैं।
विज्ञापन


इनमें संगम घाट पर सबसे लंबा 2000 रनिंग फीट का दायरा है। अन्य घाटों में अरैल घाट, राम घाट, महावीर स्नान घाट, दशाश्वमेघ घाट, काली से त्रिवेणी मार्ग के बीच, त्रिवेणी मार्ग के दक्षिण, अक्षयवट मार्ग के दक्षिण, संगम लोवर मार्ग स्नान घाट, काली मार्ग के उत्तर शास्त्री पुल तक, शास्त्री पुल से मोरी मार्ग के दक्षिण, मोरी मार्ग के उत्तर रेलवे पुल तक, गंगोली शिवाला मार्ग से रेलवे पुल के बीच और गंगोली शिवाला मार्ग से जीटी रोड के बीच का घाट शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को डीएम संजय कुमार एवं एसएसपी केएस इमैनुएल ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। साथ ही साधु-संतों, श्रद्धालुओं एवं किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर मेले की व्यवस्था के बारे में जानकारी हासिल की। इस दौरान डीएम ने घाटों पर कांसा बिछाए जाने और अन्य व्यस्थाओं में मिलीं खामियों को तत्काल दूर किए जाने के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए।


संगम क्षेत्र के विभिन्न स्नान घाटों पर भीड़ बढ़ते ही मेले में अपनों से बिछड़ने का सिलसिला भी शुरू हो गया। शाम तक मेला क्षेत्र में दो बच्चों सहित 50 स्त्री-पुरुष अपने परिजनों से बिछुड़कर त्रिवेणी मार्ग स्थित भूले भटके शिविर में पहुंचे, जहां उन्हें उनके परिजनों से मिलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed