{"_id":"08875b68cfec862f7c6c48b99e6385c1","slug":"allahabad-news-hindi-news-64","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुद के तमंचे से निकली गोली युवक की आंख में लगी, हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुद के तमंचे से निकली गोली युवक की आंख में लगी, हालत नाजुक
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 16 Aug 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस के चेकिंग से डर से भागे बाइक सवार युवक की बाइक रिक्शे से टकराने के बाद पलट गई। गिरने के बाद युवक की कमर में खोंसे लोडेड तमंचे से फायर हो गया। गोली युवक के आंख को चीरते हुए सिर में घुस गई। घटना के बाद शनिवार दोपहर सिविल लाइंस में फायर ब्रिगेड चौराहे के पास खलबली मच गई। सिविल लाइंस और कोतवाली पुलिस घायल युवक को एसआरएन ले गई, जहां उसकी हालत गंभीर बनी है।
प्रतापगढ़ के मांधाता कंठीपुर के विंदेश्वरी प्रसाद हाईकोर्ट में एक वकील के मुंशी हैं। उनका बेटा शुभम शुक्ला (25) शनिवार दोपहर रेलवे स्टेशन से सिविल लाइंस जा रहा था। फायर ब्रिगेड चौराहे के पास कोतवाली पुलिस चेकिंग कर रही थी। पुलिस देखकर शुभम तेजी से बाइक लेकर सिविल लाइंस चौराहे की तरफ भागा। फायर ब्रिगेड दफ्तर के पास शुभम की बाइक अनियंत्रित होकर एक रिक्शेे से टकराने के बाद पलट गई। शुभम ने कमर में लोडेड तमंचा खोंसा हुआ था। गिरते ही तमंचे से फायर हो गया। गोली शुभम के दाहिनी आंख को चीरते हुए सिर में घुस गई। फायरिंग से चौराहे पर खलबली मच गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस और सिविल लाइंस इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे। पुलिस घायल शुभम को एसआरएन ले गई। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस महेश पांडेय ने बताया कि तलाशी में एक तमंचा और पांच कारतूस बरामद हुआ है। खोखा चेंबर में फंसा हुआ था।