{"_id":"e45cd661944fa22d7840ae598b20e915","slug":"allahabad-news-hindi-news-63","type":"story","status":"publish","title_hn":"देर से आने वालों को नहीं मिला प्रवेश, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देर से आने वालों को नहीं मिला प्रवेश, हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 16 Aug 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएससी की सीजीएल दूसरे चरण की परीक्षा में परीक्षा केन्द्र पर देर से पहुंचे बड़ी संख्या में परीक्षार्थी बाहर ही रह गए। शहर के आर्य कन्या इंटर कॉलेज, गायत्री विद्या मंदिर सहित कई परीक्षा केन्द्रों पर देर से पहुंचे परीक्षार्थियों को अंदर प्रवेश नहीं मिला। आर्य कन्या इंटर कॉलेज में परीक्षा से वंचित परीक्षार्थियों खूब हंगामा किया, इसके बाद केन्द्र व्यवस्थापकों ने पुलिस बुला ली।
परीक्षार्थियों का कहना था कि तय समय से पहले गेट बंद कर लिया गया। एसएससी मध्य क्षेत्र के निदेशक जेपी गर्ग ने बताया कि परीक्षा से पहले परीक्षार्थियों को निर्देश दिया गया था कि उन्हें परीक्षा शुरू होने के आधा घंटा पहले केन्द्र के अंदर प्रदेश कर जाना है। इसके बाद भी शहर में कई परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षार्थी परीक्षा केन्द्र का मुख्य द्वार बंद होने के बाद पहुंचे।