फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

पहुंचे श्रद्धालु, पहली डुबकी संक्रांति पर

Wed, 13 Jan 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद Updated Wed, 13 Jan 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
allahabad news
मकर संक्रांति की पहली डुबकी के साथ संगम की रेती पर माघ मेले की शुरुआत होगी। आमतौर पर माघ मेले के छह प्रमुख स्नानपर्वों में से पौष पूर्णिमा से ही मेले की शुरुआत होती थी। अबकी मकर संक्रांति पर ही पहली डुबकी लगेगी और इसी के साथ प्रशासन की तैयारियों की परीक्षा होगी। अपनी-अपनी परंपरा और तिथि के मुताबिक मकर संक्रांति की डुबकी बृहस्पतिवार और शुक्रवार को लगेगी। मेला प्रशासन ने स्नानार्थियों के लिए तैयारियां पूरी करने का दावा किया है।
विज्ञापन


किला के वीआईपी घाट से लेकर संगम क्षेत्र होते हुए दारागंज तक स्नान के लिए कुल 14 घाट (7260 रनिंग फिट) बनाए गए हैं। इसमें संगम सहित अरैल घाट, रामघाट, महावीर जी(गंगा के पश्चिम), दशाश्वमेघ घाट, काली से त्रिवेणी के बीच, त्रिवेणी मार्ग के दक्षिण, अक्षयवट मार्ग के दक्षिण, संगम लोवर, काली मार्ग, शास्त्री पुल, मोरी मार्ग, गंगोली शिवाला मार्ग, गंगोली शिवाला मार्ग से जीटी रोड के मध्य स्नान घाट शामिल हैं। संगम पर विशेष व्यवस्था की गई है। स्नानघाटों पर बोरियों लगाने के साथ जल में बैरिकेडिंग की गई है। घाट किनारे पुआल बिछाए गए हैं ताकि कीचड़ से बचा जा सके। महिलाओं के कपड़े बदलने के लिए चेंजिंग रूम भी बनाए गए हैं। अनेक पुलिस बलों सहित जल पुलिस भी तैनात की गई। बुधवार को डीएम और एसएसपी ने मेला क्षेत्र के निरीक्षण के बाद व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन


मेला प्रशासन के दावे के मुताबिक टिहरी और नरोरा बांध से छोड़ा गया चार हजार क्यूसेक जल स्नानार्थियों को उपलब्ध रहेगा। कटान रोकने के लिए भी पर्याप्त व्यवस्था की गई है। बीएसएनएल ने बेहतर नेटवर्क का दावा किया है। अबकी मुख्य प्रवेश मार्ग पर स्वागत कक्ष बनाया गया है। यहां तैनात वरिष्ठ अधिकारी जरूरी जानकारी के साथ पैंफलेट देकर श्रद्धालुओं से निर्मल गंगा की अपील करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अबकी संक्रांति पर दो दिन डुबकी लगेगी। पारंपरिक तिथि के मुताबिक बड़ी संख्या में श्रद्धालु बृहस्पतिवार को स्नान करेंगे लेकिन अधिकतर श्रद्धालु पुण्यकाल में शुक्रवार को डुबकी लगाएंगे। अखिल भारतीय  ज्योतिष परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री अविनाश राय के मुताबिक सूर्य का मकर राशि में  प्रवेश शुक्रवार की सुबह 7.46 बजे होगा। ऐसे में पूरे दिन स्नान किया जा सकेगा। संक्रांति का विशेष पुण्यकाल दोपहर 12,08 तक रहेगा। संक्रांति पर स्नान के बाद खिचड़ी, तिल, घी, कंबल, वस्त्र, गौ आदि का दान किया जाएगा। इसी के साथ खरमास पूरा होगा और सूर्य उत्तरायण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed