फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

शियाट्स के डेवलपमेंट ऑफिसर से करेली में डेढ़ लाख की लूट

Wed, 13 Jan 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 13 Jan 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
allahabad news
 शियाट्स के डेवलपमेंट ऑफिसर मोहम्मद इब्राहिम से करेली में घर के सामने काली पल्सर सवार बदमाशों ने तमंचा सटाकर डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। वह नैनी में बैंक से रकम निकालकर घर लौटे थे। अनुमान है कि बदमाश बैंक से ही पीछे लगे थे और मौका मिलते ही घर के बाहर लूट की वारदात को अंजाम देकर भाग निकले। दिनदहाड़े लूट की घटना से इलाके में खलबली मच गई। कंट्रोल रूम से लूट की खबर पाकर सीओ प्रथम रूपेश सिंह और एसओ करेली सुनील दत्त राय मौके पर पहुंचे। पूछताछ के बाद बदमाशों की तलाश में घेरेबंदी की। जिस रास्ते से इब्राहिम घर आए थे, वहां कई जगह सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, जिनमें बदमाश नजर आ रहे है। पुलिस फुटेज के आधार पर बदमाशों को तलाश रही है।
विज्ञापन


करेली में सी ब्लॉक के मोहम्मद इब्राहिम नैनी के एग्रीकल्चर इंस्ट्ीयूट में डेवलपमेंट ऑफिसर हैं। सोमवार को इब्राहिम को संस्थान से डेढ़ लाख रुपये का चेक रायबरेली में निर्माणाधीन फर्म के मजदूरों को देने के लिए मिला था। मंगलवार सुबह इब्राहिम बैंक ऑफ इंडिया मेवालाल की बगिया शाखा से चेक कैश करा घर के लिए चले। एक्टिवा बाइक पर पुराने यमुना पुल से अतरसुइया होकर घर पहुंचे। बैंक से ही काली पल्सर सवार दो बदमाश इब्राहिम का पीछा कर रहे थे लेकिन रास्ते में मौका नहीं मिला। घर पहुंच इब्राहिम ने एक्टिवा खड़ी कर डिक्की से रकम निकाली तभी बाइक सवार बदमाश आ गए। पीछे बैठे बदमाश ने इब्राहिम से डॉ. अग्रवाल का पता पूछा। इब्राहिम ने इंकार किया और रुपये से भरा बैग लेकर घर के अंदर जाने लगे। तभी बदमाश सामने आ गया। वह बैग छीनने लगा।
विज्ञापन


 इब्राहिम ने विरोध किया तो बदमाश ने उनकी कनपटी पर तमंचा सटा दिया और रुपये से भरा बैग छीन कर भाग निकले। दिनदहाड़े घर के बाहर लूट से इब्राहिम सन्न रह गए। शोर मचाया तो मोहल्ले और घर के लोग बाहर निकले। लूट की खबर से इलाके में खलबली मच गई। कंट्रोल रूम की सूचना पर सीओ कोतवाली रूपेश सिंह और एसओ करेली सुनील दत्त राय मौके पर पहुंचे। पूछताछ में पता चला कि बाइक चले रहे बदमाश ने हेलमेट पहना हुआ था। जबकि बैग छीनने वाला बदमाश का चेहरा खुला हुआ था और क्लीन शेव था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी उम्र लगभग बत्तीस साल थी और गठीले बदन का था। इब्राहिम से पूछताछ के बाद पुलिस लुटेरों की तलाश में लगी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिस रास्ते से रकम निकालने के बाद इब्राहिम घर लौटे थे, पुलिस ने उन रास्ते पर जहां-जहां भी सीसीटीवी कैमरा लगा था, उसकी फुटेज देखी। खबर लिखे जाने तक लुटेरे के बारे कोई पुख्ता सबूत नहीं मिला है।

अतरसुइया में गोल पार्क के पास बदमाशों ने चलती बाइक से इब्राहिम पर पान मसाला थूक दिया था। बदमाशों का मकसद था कि इब्राहिम रुक कर उनसे उलझेंगे और वे लूट कर भाग निकलेंगे लेकिन इब्राहिम को चलती बाइक पर किसने थूका, यह पता नहीं चला। इब्राहिम रुके और अपनी सदरी उतार कर एक्टिवा की डिक्की में रखकर चल दिए। वहां उस समय भीड़ होने के कारण बदमाशों ने वारदात को अंजाम नहीं दिया।

करेली में इब्राहिम से लूट की वारदात को अंजाम देकर भागे काली पल्सर सवार बदमाशों ने एक वाहन में टक्कर मार दी लेकिन टक्कर के बाद बदमाश तेजी से उठे और बाइक लेकर भाग निकले। सीसीटीवी फुटेज में यह घटना पुलिस को दिखी है।

सीसीटीवी फुटेज में करेली पुलिस को बदमाशों के बारे में सुराग मिला है। मीरापुर में एक अंग्रेजी स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में बदमाश नजर आ रहे हैं। वे इब्राहिम के अगल-बगल बाइक से गुजरते हुए नजर आए हैं। इसके अलावा रास्ते में अन्य जगह लगे सीसीटीवी फुटेज में बदमाश नजर आ रहे हैैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस बदमाशों क ो तलाश रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed