फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

इविवि में एआर के साथ मारपीट

Mon, 04 Jan 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 04 Jan 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
allahabad news
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में कुलपति दफ्तर के पास कुछ युवकों ने सहायक कुलसचिव (एआर) एके सिंह की सोमवार को पिटाई कर दी। एआर के साथ हाथापाई करने वाले जीएन झा हॉस्टल के छात्र बताए जा रहे हैं। झगड़ा का कारण फर्नीचर खरीद को लेकर विवाद है। एआर की ओर से बंटी सिंह तथा अन्य के खिलाफ एफआईआर लिखे जाने के लिए तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


आरोप है कि सीपीआईओ में तैनात एआर एके सिंह दिन में तकरीबन सवा दो बजे कुलपति दफ्तर के पास पहुंचे थे कि बंटी सिंह तथा चार-पांच अन्य युवकों ने उन्हें घेर लिया और गाली-गल्लौज करने लगे। उसी समय पहुंचे चीफ प्रॉक्टर प्रोफेसर एनके शुक्ला तथा अन्य शिक्षकों ने उन्हें हटाया लेकिन कुछ देर बाद डीएसडब्ल्यू ऑफिस के सामने युवकों ने फिर से एआर को घेर लिया।
विज्ञापन


 एआर एके सिंह का कहना है कि बंटी सिंह तथा अन्य ने उनके साथ मारपीट की। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना कुलपति को दी। कुलपति के निर्देश पर एके सिंह ने तहरीर दी है। एके सिंह का कहना है कि  बंटी सिंह को वह पहचानते हैं। अन्य चार युवकों की पहचान के लिए उन्होंने चीफ प्रॉक्टर से सीसीटीवी फुटेज मांगी है। उनका कहना है कि उनके खिलाफ भी नामजद एफआईआर लिखाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed