फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

इविवि में हूटिंग पर बवाल, बमबाजी और पथराव

Mon, 04 Jan 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 04 Jan 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
allahabad news
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के विज्ञान संकाय परिसर के मैदान में रविवार को क्रिकेट मैच के बाद हूटिंग को लेकर बवाल हो गया। हिंदू हॉस्टल और मुस्लिम बोर्डिंग के छात्र आमने-सामने आ गए। दोनों तरफ से ईंट-पत्थर और बम चलने लगे। सूचना पर कर्नलगंज पुलिस पहुंच गई। इस पर बवाल कर रहे छात्र भाग निकले। कर्नलगंज पुलिस ने मामले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों और बवाल में शामिल छात्रों के खिलाफ रिपोर्ट लिख ली है।
विज्ञापन


इलाहाबाद विश्वविद्यालय में इन दिनों स्व. शोभनाथ सिंह स्मारक अंतर छात्रावासीय क्रिकेट प्रतियोगिता चल रही है। रविवार दोपहर विज्ञान संकाय परिसर स्थित मैदान पर हिंदू हॉस्टल और मुस्लिम बोर्डिंग हाउस के बीच दूसरा सेमीफाइनल खेला जा रहा था। हिंदू हॉस्टल ने दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए जीत हासिल की। जीत के बाद हिंदू हॉस्टल के छात्र जश्न मना रहे थे। इस दौरान हूटिंग भी की जा रही थी। यह बात मुस्लिम बोर्डिंग के छात्रों को नागवार लगी तो उन्होंने विरोध जताया। इस पर दोनों हॉस्टलों के छात्र आमने-सामने आ गए।
विज्ञापन


 कहासुनी के बीच क्रिकेट का मैदान जंग के मैदान में तब्दील हो गया। दोनों ओर से ईंट-पत्थर और बम चलने लगा। परिसर में अफरातफरी मच गई। बवाल बढ़ा तो दोनों हॉस्टल से और छात्र भी आ गए। सूचना पर कर्नलगंज सीओ वीरेंद्र कुमार फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस के पहुंचने पर हिंदू हॉस्टल के छात्र भाग निकले, जबकि मुस्लिम बोर्डिंग के छात्र डंडा लेकर गेट के बाहर खड़े मिल गए। सीओ ने उन्हें अंदर जाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ के साथ फोर्स कम देखकर छात्रों ने विरोध जताने का प्रयास किया, लेकिन तब तक इंस्पेक्टर सिद्धार्थ तोमर के साथ भारी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंच गई। यह देखकर छात्र हॉस्टल के अंदर चले गए। कर्नलगंज इंस्पेक्टर ने बताया कि हूटिंग को लेकर दोनों हॉस्टलों के बीच मारपीट और बमबाजी हुई है। सीओ ने बताया कि दोनों टीमों के खिलाड़ियों और घटना में शामिल छात्रों के खिलाफ रिपोर्ट हो रही है।


इविवि में अंतर छात्रावासीय क्रिकेट मैच के  दौरान हर साल बवाल होता है। पिछले साल भी दो छात्रावासों के बीच मारपीट और गोली चली थी, जिसमें दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट हुई थी। मैच के दौरान एक दबंग छात्रनेता पर मारपीट का आरोप लगा था। इसके बाद महीनों खुन्नस चलती रही और दोनों हॉस्टलों के बीच तनातनी का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed