फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

इलाहाबाद विवि में 250 कर्मचारियों की होगी भर्ती

Sat, 02 Jan 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 02 Jan 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
allahabad news
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में कर्मचारियों की कमी जल्द दूर होगी। बड़ी बाधा नहीं आई तो इसी पखवाड़े में नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन कर दिया जाएगा। इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विश्वविद्यालय में शिक्षकों के साथ कर्मचारियों की भारी कमी है। इसका अनुमान इससे ही लगाया जा सकता है कि कर्मचारियों की कमी की वजह से छात्र-छात्राओं को लाइब्रेरी से पुस्तकें निर्गत नहीं हो पा रही हैं।
विज्ञापन


कर्मचारियाें के कुल स्वीकृत पद 1254 हैं। इनमें से 189 रिक्त हैं। इनके अलावा ओबीसी आरक्षण के अंतर्गत 80 पद स्वीकृत हुए हैं। इस तरह से विश्वविद्यालय में कर्मचारियाें के लिए 269 पद खाली हैं। विश्वविद्यालय में अभी तक कर्मचारियों की नियुक्ति की नियमावली ही नहीं थी। पहले इसकी वजह से भर्ती प्रक्रिया लंबित रही। इसके अलावा अफसरों की सुस्ती की वजह से भी प्रक्रिया लंबित रही। हालांकि अब नियमावली बन चुकी है। भर्ती प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। कुलपति प्रोफेसर रतनलाल हंगलू ने बताया कि इन पदाें पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन तैयार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 10 जनवरी को नोटिफिकेशन करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed