{"_id":"baa3dbd8191be05f025a85bb5b637a06","slug":"allahabad-news-hindi-news-525","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की डिक्की तोड़ शातिरों ने सवा दो लाख उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की डिक्की तोड़ शातिरों ने सवा दो लाख उड़ाए
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 01 Jan 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस लाइन के सामने स्थित एसबीआई मुख्य शाखा के सामने बुधवार को शातिरों ने पीएचक्यू में रहने वाले एक फालोअर की बाइक की डिक्की तोड़ कर सवा दो लाख रुपये उड़ा दिए। बाइक की डिक्की पर फालोअर की नजर पड़ी तो परेशान हो गया। आसपास के दुकानदारों से पूछताछ के बाद कुछ पता नहीं चला तो मामले की सूचना कर्नलगंज पुलिस को दी। पुलिस रिपोर्ट लिखकर जांच कर रही है।
पीएचक्यू में रहने वाले तेज बहादुर गिरी फालोअर हैं। उनका खाता पुलिस लाइन के सामने एसबीआई मुख्य शाखा में है। बुधवार दोपहर वह बाइक से बैंक से रकम निकालने गए थे। बैंक से दो लाख बीस हजार रुपये निकालने के बाद बाइक की डिक्की में रख दिया। इसके बाद वह किसी काम से पास स्थित दुकान पर चले गए। दो मिनट बाद लौटे देखा कि उनकी बाइक की डिक्की टूटी है। उन्होंने आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन कुछ पता नहीं चला।
तब मामले की सूचना कर्नलगंज पुलिस को दी। पुलिस ने बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। आशंका है कि बदमाश तेज बहादुर के पीछे बैंक से ही लग गए थे। इसके बाद मौका पाकर रकम उड़ाकर भाग निकले। कर्नलगंज पुलिस सीसीटीवी फुटेज और आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद बदमाशों की तलाश में लगी है।