फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

प्रो. हंगलू ने संभाला इविवि कुलपति का पदभार

Wed, 30 Dec 2015 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 30 Dec 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
allahabad news
 इलाहाबाद विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. रतनलाल हंगलू ने बुधवार को पदभार संभाल लिया। उनके पदभार संभालने के बाद आखिरकार इविवि को डेढ़ वर्ष के अंतराल के बाद स्थाई कुलपति मिल गया। पदभार ग्रहण करने के बाद शिक्षकों से संवाद एवं मीडिया से बातचीत में प्रो. हंगलू ने इविवि की वर्तमान स्थिति को निराशाजनक बताया। उन्होंने कहा कि जिस विश्वविद्यालय ने इस देश को प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति के साथ कई प्रदेशों केलिए मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल और कई केंद्रीय मंत्री दिए हो वह संस्थान आज अपनी चमक खो रहा है।
विज्ञापन


शिक्षकों के साथ अपनी पहली ही बैठक में नए कुलपति ने उन्हें गुटबाजी छोड़कर विवि में पढ़ाई एवं उसके विकास के लिए काम करने की बात कही। उन्होंने कहा कि इविवि में अच्छे शिक्षक एवं अच्छे विद्यार्थी हैं, इसके बाद भी यहां से क्यों नहीं अच्छी प्रतिभाएं निकल रही हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि क्या कमी है कि हमारे विवि से नोबेल लॉरिएट, भटनागर अवार्डी एवं देश को दिशा देने वाले वैज्ञानिक क्यों नहीं निकल रहे हैं।
विज्ञापन


इसके बारे में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों दोनों को सोचना होगा। कुलपति ने कहा कि वह संवादहीनता खत्म करके मीडिया से हर 15 दिन में बात करेंगे। विवि की वेबसाइट पर सभी महत्वपूर्ण फैसले सभी के लिए उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने कहा कि सकारात्मक सोच के साथ विवि की राह आसान होगी। आईटी के क्षेत्र में विवि को आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया। कर्मचारियों-अधिकारियों के साथ समन्वय से काम करने की बात कही। बातचीत के दौरान निवर्तमान कार्यवाहक कुलपति प्रो. ए. सत्यनारायण भी मौजूद रहे। कुलपति को बधाई देने छात्रनेता राणा यशवंत प्रताप सिंह सहित कई छात्र पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इविवि के कुलपति प्रो. हंगलू ने विभागाध्यक्षों, डीन एवं शिक्षकों के साथ अपनी पहली बैठक में कहा कि वह विवि कैंपस में प्रवेश करने के साथ दूसरे काम भूल जाएं। विवि परिसर में शिक्षण कार्य, शोध एवं विवि के विकास के अतिरिक्त दूसरी बातों को भूल जाएं। उन्होंने कहा कि यह विवि आपकी मातृ संस्था है, इसके साथ धोखा न करें। उन्होंने कहा कि यहां के शिक्षकों में क्षमता है, वह अपनी ऊर्जा का सही दिशा में उपयोग करें।

 कुलपति प्रो. हंगलू ने कहा कि विवि की स्थिति का अध्ययन करने के बाद वह जरूरत के हिसाब से नए एकेडमिक प्रोग्राम शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि डायस्पोरा प्रोग्राम के साथ महिला अध्ययन पर नए कार्यक्रम शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि नए कार्यक्रम शुरू करने के लिए धन की कमी कभी आड़े नहीं आएगी।

कुलपति प्रो. हंगलू ने कहा कि उन्हें पता है कि इविवि में शिक्षकों की कमी है, इसके लिए रिक्रूटमेंट सेल बनाकर जल्द ही शिक्षकों के खाली पद भरे जाएंगे। इसके लिए एक से डेढ़ महीने के भीतर पदों की घोषणा कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि विवि में अधिकारियों की भर्ती करके कार्यवाहक व्यवस्था खत्म की जाएगी।

कुलपति प्रो. हंगलू ने कहा कि वह इतिहास के शिक्षक हैं, वह विद्यार्थियों को पढ़ाएंगे। उन्होंने बताया कि वह बंगाल में कल्याणी विवि में भी छात्रों को समय-समय पर पढ़ाने जाते थे।


कुलपति ने कहा कि वह जब पश्चिम बंगाल के गवर्नर केशरी नाथत्रिपाठी से मिलने राजभवन गए थे तो उन्होंने विवि हॉस्टल की स्थिति की स्थिति को चिंताजनक बताया था। उनका कहना था कि हॉस्टल अव्यवस्था के शिकार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed