{"_id":"c22c67dd9fcd94e5731ea274fe07b970","slug":"allahabad-news-hindi-news-510","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी तनातनी के बीच बंटी जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी तनातनी के बीच बंटी जमीन
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Wed, 30 Dec 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाक चौक के संतों को लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी तनातनी के बीच भूमि का आवंटन किया गया। इस दौरान माधवदास और उनके गुट के दर्जनों संत मौके पर पहुंच गए। संतों ने धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया लेकिन हालात नियंत्रण में रहे। फोर्स की मौजूदगी में जमीन बांटी गई। इसके साथ ही प्रयागवाल सभा को भी जमीन का वितरण शुरू कर दिया गया। सभा को कुल 680 बीघा जमीन मिलनी है। पहले दिन 20 बीघा जमीन का बंटवारा किया गया।
प्रशासन माधवदास को मेले में जमीन आवंटित कर चुका है लेकिन माधवदास इससे संतुष्ट नहीं हैं। उनका दावा है कि वह अब भी खाक चौक के अध्यक्ष हैं। पूर्व भांति संतों को जमीन बांटने का अधिकार उन्हीं को मिलना चाहिए, जबकि दूसरा गुट महामंत्री सतुआ बाबा के नेतृत्व में माधवदास का विरोध कर रहा है। इस गुट की मांग है कि प्रशासन सीधे जमीन बांटे और इसमें किसी का हस्तक्षेप न हो। दूसरे गुट की मांग के आधार पर मेला प्रशासन ने सोमवार को खाक चौक के संतों को सीधे जमीन बांट दी। कुछ संत बाकी रह गए थे, जिन्हें मंगलवार को भूमि आवंटित की गई।
इस दौरान माधवदास और उनके गुट के तमाम संतों ने मौके पर पहुंचकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। तनातनी के बीच जमीन बंटती रही। अब माधवदास कर रहे हैं कि उनके साथ 180 संत हैं और वे चाहते हैं कि जमीन का बंटवारा माधवदास करें। अगर ऐसा नहीं हुआ तो मेले में शिविर नहीं लगाएंगे। दोनों गुटों के बीच सहमति न बन पाने से मेले में हंगामे की आशंका बनी हुई है। फिलहाल मेला प्रशासन ने खाक चौक को जमीन बांटने के बाद मंगलवार से ही प्रयागवाल सभा को भी भूमि आवंटित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी। पहले दिन प्रयागवाल सभा को 20 बीघा जमीन बांटी गई जबकि कुल 680 बीघा जमीन का वितरण किया जाना है। प्रयागवाल सभा को जमीन वितरण का काम पूरा होने पर चार से पांच दिन लगेेंगे।