फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

पुलिस चौकी के बगल बदमाशों का धावा, 8 दुकानों के ताले टूटे

Wed, 30 Dec 2015 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 30 Dec 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
allahabad news
 यमुनापार में करछना इलाके के भीरपुर पुलिस चौकी के बगल सोमवार की रात चोरों ने आठ दुकानों का ताला तोड़कर नगदी समेत लाखों का जेवर और सामान पार कर दिया। आधा दर्जन की संख्या में असलहे से लैस बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। देशी शराब की दुकान के सेल्समैन को तमंचे की बट और लात-घूंसों से जमकर पीटा और दुकान के अंदर बांध दिया। इसके बाद बारी-बारी से आठ दुकानों के ताले तोड़े। चोरों की आहट से एक दुकानदार की नींद खुली तो उसने छत पर चढ़कर हवाई फायर किया।
विज्ञापन


 तब चोर नगदी, जेवर समेत लाखों का माल समेट कर भाग निकले। मंगलवार सुबह चोरी की जानकारी होने पर चौराहे पर खलबली मच गई। सूचना सीओ करछना, फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वॉयड के  साथ पहुंचे। जांच पड़ताल के बाद पुलिस चोरों की तलाश में लगी है। वहीं स्थानीय लोगों में भीरपुर पुलिस चौकी के दरोगा और सिपाहियों की कार्यशैली को लेकर आक्रोश है।
विज्ञापन


भीरपुर चौराहे पर तकरीबन दो दर्जन से अधिक दुकानें हैं। चौराहे पर ही बैंक और पुलिस चौकी भी है। सोमवार रात लगभग दो बजे आधा दर्जन असलहाधारी बदमाश आए। देशी शराब की दुकान के अंदर सो रहे सेल्समैन संदीप को बदमाशों ने लात घूंसों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। संदीप को रस्सी से बांध दिया। इसके बाद बारी-बारी से तीन मेडिकल स्टोर, दो सराफा दुकान, एक प्रिंटिंग प्रेस, एक किराना दुकान में ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। हालांकि चोरों के हाथ ज्यादा माल नहीं लगा। चूंकि दुकानदारों ने गल्ले में ज्यादा नगदी नहीं रखी थी। शराब की दुकान से चालीस हजार रुपये नगद, दोनों सराफा दुकानों से लगभग पचास हजार रुपये के जेवर, किराना दुकान से नगदी और सामान ले गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 आहट पाकर किराना दुकानदार गणेश प्रसाद के बेटे की नींद खुली तो उसने छत पर जाकर लाइसेंसी बंदूक से फायर किया। तब चोर सामान समेट कर भाग निकले। चोरी की सूचना भीरपुर पुलिस चौकी को दी गई। सूचना पाकर सीओ करछना बृजनंदन राय और फील्ड यूनिट की टीम मौके पर पहुंची। खोजी कुत्ता दुकानों से निकलने के बाद चौराहे से कुछ दूर जाने के बाद भटक गया।


चोरी की घटना को लेकर स्थानीय लोगों में खासा आक्रोश है। उनका आरोप था कि चोर पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर आठ दुकानों का ताला तोड़कर आराम से निकल गए, जबकि चौकी के दरोगा और सिपाही गहरी नींद में सोते रहे। इलाके के अनुज शर्मा, हरेकृष्ण द्विवेदी, अतुल समेत तमाम लोगों का आरोप था कि पुलिस रात में गश्त नहीं करती है। पुलिस की ही लापरवाही से ऐसी वारदात हुई। आरोप था कि पहले भी बैंक में दो बार चोरी की घटना हो चुकी है। इसके  बाद भी पुलिस घटना को गंभीरता नहीं लेती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed