फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

गंगा प्रदूषण मुद्दे पर हरकत में आया शासन

Mon, 28 Dec 2015 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 28 Dec 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
allahabad news
गंगा प्रदूषण के मुद्दे पर शासन भी हरकत में आ गया है। गंगा जल में कालापन बढ़ने और अब उसमें लाल रंग नजर आने से प्रदूषण को लेकर साधु-संतों ने आंदोलन की घोषणा कर दी है। मेला भी 15 दिन बार शुरू हो जाएगा। ऐसे में सुधार के लिए समय बहुत कम बचा है, सो मामले में सीधे शासन ने हस्तक्षेप किया है। सोमवार को मुख्य सचिव आलोक रंजन ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कमिश्नर राजन शुक्ला से गंगा प्रदूषण के बारे में पूरी जानकारी हासिल की और सुधार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस दौरान कमिश्नर ने माघ मेले के बजट में सात करोड़ रुपये की वृद्धि का प्रस्ताव भी रखा।
विज्ञापन


गंगा प्रदूषण को लेकर पिछले दिनों जिला स्तर पर कई बैठकें की गईं। सुधार के लिए तमाम दिशा-निर्देश जारी किए गए लेकिन स्थिति जस की तस बनी रही। कुछ दिनों पहले गंगा जल में अचानक कालापन बढ़ गया और अब उसका रंग लाल नजर आने लगा है। अफसर अब तक यही तर्क दे रहे हैं कि जल स्तर कम होने के कारण गंगा जल प्रदूषित नजर आ रहा है। इस बात का जवाब किसी के पास नहीं है कि बिना टैप 23 नालों के पानी का शोधन अब तक क्यों शुरू नहीं हुआ और नालों का पानी कब तक सीधे गंगा में गिरता रहेगा।
विज्ञापन


सोमवार को मुख्य सचिव आलोक रंजन ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के दैरान कमिश्नर राजन शुक्ला से इस बारे में जानकारी मांगी तो उन्होंने बताया कि नरोरा से चार हजार क्यूसेक और टिहरी से एक हजार क्यूसेक जल छोड़ा गया है। दो-तीन दिनों में छोड़ा गया जल इलाहाबाद पहुंच जाएगा। कमिश्नर ने उम्मीद जताई कि जलस्तर बढ़ते ही हालात सामान्य हो जाएंगे। मुख्य सचिव ने गंगा प्रदूषण से निपटने के लिए अफसरों को अतिरिक्त प्रयास करने के लिए कहा। इस दौरान कमिश्नर ने माघ मेले के बजट में बढ़ोतरी का प्रस्ताव भी रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने मुख्य सचिव को बताया कि मेले का बजट 28 करोड़ था। इस बार मेला की अवधि दस दिन बढ़ी है, बिजली भी महंगी हो गई है और गंगा का पाट चौड़ा होने के कारण पांटून पुल की लंबाई बढ़ी है, जिसके लिए अतिरिक्त पीपे लगाने पड़ रहे हैं। कमिश्नर ने बजट में सात करोड़ रुपये की वृद्धि का प्रस्ताव रखते हुए कुल 35 करोड़ के बजट की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed