फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

बीएचएस के प्रिंसिपल पर गबन का मुकदमा

Sun, 27 Dec 2015 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 27 Dec 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
allahabad news
 ब्वायज हाईस्कूल के प्रिंसिपल डेविड ए ल्यूक और जी दाउद के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में 16 लाख रुपये के गबन, धोखाधड़ी और कूटरचना की धारा में मुकदमा लिखा गया है। इन पर आरोप है कि स्कूल की फीस और संस्था की रकम का गलत ढंग से फर्जीवाड़ा कर भुगतान किया जा रहा है, जबकि इनके पास ऐसा करने का अधिकार नहीं है, लेकिन इसके बाद भी फर्जीवाड़ा कर चेक के माध्यम से मनमाने तरीके से रकम का भुगतान गलत लोगों को किया जा रहा है।
विज्ञापन


चर्च ऑफ इंडिया मेट्रोपॉलिटन एवं डायसिस ऑफ लखनऊ के बिशप जॉन आगस्टीन दि इलाहाबाद हाईस्कूल सोसाइटी के चेयरमैन हैं। दि इलाहाबाद हाईस्कूल सोसाइटी द्वारा ब्यॉयज हाईस्कूल संचालित किया जाता है। सोसाइटी में पद को लेकर विवाद चल रहा है। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। चेयरमैन मो.रेव्ह जॉन आगस्टीन का आरोप है कि संस्था के कथित सचिव और जी दाउद और बीएचएस के प्रधानाचार्य डेविड ए ल्यूक संस्था और संस्था की ओर संचालित स्कूल के धन का गबन कर रहे हैं।
विज्ञापन


वे छात्रों की फीस व अन्य खातों से फर्जी प्रस्ताव और कूटरचना करके धनराशि फर्जी व्यक्तियों को चेक काटकर भुगतान कर रहे हैं। बिना किसी प्रस्ताव के स्कूल परिसर में भवन का निर्माण कराया जा रहा है। आरोप है कि 16 लाख रुपये एक अन्य व्यक्ति को गलत ढंग से दे दिए गए। बिशप जॉन आगस्टीन का आरोप है कि इन लोगों को इन खातों के संचालन का कोई अधिकार नहीं है। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस महेश पांडेय ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट लिखकर जांच की जा रही है।                                                       
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed