फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

मिर्जापुर में शिक्षिका थी जंगल में मारी गई महिला

Sun, 27 Dec 2015 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 27 Dec 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
allahabad news
कोरांव के जंगल में मारी गई महिला मिर्जापुर में सहायक अध्यापिका पद पर कार्यरत थी। वह शनिवार सुबह घर से स्कूल के लिए निकलने के बाद से लापता थी। उसका मायका कोरांव इलाके में ही था। घटना की जानकारी पाकर मायके वाले थाने पहुंचे तो स्कूटी और शव की तस्वीर देखकर शिनाख्त की। फिर ससुरालियों के साथ पोस्टमार्टम हाउस आकर भी उन्होंने शव को पहचाना। शिक्षिका का पति सूरत में नौकरी करता है। वह दो बच्चों समेत मिर्जापुर स्थित ससुराल में रहकर स्कूल में नौकरी करती थी। फिलहाल कातिलों का पता नहीं लग सका है।
विज्ञापन


शनिवार  शाम कोरांव के गोबरी गांव के पास जंगल में सूखे नाले के भीतर महिला की लाश मिली थी। वहीं सफेद स्कूटी भी खड़ी मिली। मौके पर काफी भीड़ जुटी लेकिन कोई मृत महिला की पहचान नहीं कर सका था। अलबत्ता, यह अनुमान जताया गया था कि वह किसी विभाग में नौकरी करती थी। गांव वालों से पता चला कि महिला दोपहर में खुद स्कूटी पर उधर गई थी। बाद में उसे जंगल के पास मंदिर के बाहर दो युवकों के साथ देखा गया था। पुलिस अभी उन दो संदिग्ध युवकों का पता नहीं लगा सकी है। घटना की खबर फैली तो कोरांव के कोलरिया गांव से बृजलाल अपने परिजनों के साथ कोरांव थाने पहुंचा। उसने स्कूटी और शव की तस्वीर देखकर कहा कि मारी गई महिला उसकी बेटी मधुबाला (30) थी। उसका ब्याह वर्ष 2006 में मिर्जापुर में लालगंज इलाके के तिलांव में त्रिलोकीनाथ के साथ हुआ था।
विज्ञापन


 उसके दो बच्चे हैं। आठ साल की बेटी वर्षा और छह साल का पुत्र विशाल। पति त्रिलोकीनाथ सूरत में नौकरी करता है जबकि मधुबाला मटिरौना प्राथमिक विद्यालय मिर्जापुर में सहायक अध्यापिका पद पर तैनात थी। परिजनों ने बताया कि वह शनिवार सुबह घर से स्कूल के लिए ही स्कूटी पर निकली थी। वह गोबरी गांव के जंगल में क्यों गई? किन लोगों ने उसे बुलाया था? हत्या क्यों की गई? अभी यह साफ नहीं हो सका है। पुलिस को उम्मीद है कि मोबाइल फोन की कॉल डिटेल मिलने पर कातिलों का सुराग लग सकता है। चीरघर में जार के अभाव में रविवार को मधुबाला के शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका। ऐसे में परिजन रात भर वहीं बैठे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed