{"_id":"4df8c18c99321e2cf73a90f14eb932e4","slug":"allahabad-news-hindi-news-479","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनाई गई महामना मालवीय की जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनाई गई महामना मालवीय की जयंती
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 26 Dec 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महामना पं. मदन मोहन मालवीय की जयंती पर शुक्रवार को विभिन्न संस्थाओं, शिक्षण संस्थाओं की ओर से कार्यक्रम आयोजित किए गए। हिंदु छात्रावास में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एपी दूबे ने कहा कि आज शिक्षा एवं समाज के विकास और उत्थान के लिए जो विकास और उत्थान किए जा रहे हैं, इसके संदर्भ में मालवीय जी बहुत पहले ही इस दिशा में काम कर चुके थे। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राधाकांत ओझा ने कहा कि मालवीय जी के अनुसार जीवन में सफलता के लिए ब्रह्मचर्य और अनुशासन की जरूरत है। कार्यक्रम में एपी ओझा, कौशल किशोर, केके मालवीय ने विचार व्यक्त किए गए। इससे पूर्व हिंदू छात्रावास चौराहे पर महामना की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
सेवा समिति विद्या मंदिर इंटर कालेज में भारतरत्न पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि सांसद श्यामा चरण गुप्त ने कहा कि शिक्षा और सांस्कृतिक मूल्यों के उत्थान के लिए किए गए प्रयास के लिए देश हमेशा ऋणी रहेगा। विशिष्ट अतिथि नेहरू ग्राम भारती विवि के कुलपति प्रो. केबी पांडेय ने महामना जीवन मूल्यों को समाज में स्थापित करने वाले आदर्श पुरुष थे। महामना के पौत्र न्यायमूर्ति गिरिधर मालवीय ने कहा कि महामना ने कभी भी अपने मूल्यों से समझौता नहीं किया। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत कालेज के प्रधानाचार्य ब्रजेश कुमार शर्मा ने किया।
साहित्यांजलि प्रज्योदि की ओर से महामना मालवीय और अटल बिहारी के जन्मदिन के अवसर पर संगम नोज पर ‘हंस दे मनवा’ पुस्तक का लोकार्पण किया गया। दो चक्रों में आयोजित कार्यक्रम के पहले चक्र में डॉ. प्रदीप कुमार चित्रांशी कृत पुस्तक का लोकार्पण डॉ. सुरेश चंद्र द्विवेदी और भाषाविद डॉ. पृथ्वी नाथ पांडे ने किया। राजकीय विद्यालय के प्राचार्य विंध्याचल सिंह और डॉ. अनिल कुमार ने समीक्षात्मक आख्यान किया। मदन मोहन और अटल बिहारी पर आलेख भी प्रस्तुत किया गया। दूसरे चक्र में आयोजित सम्मान समारोह में डॉ. सावित्री सिंह, डॉ. दया शंकर पांडे, डॉ. सालिक राम प्रजापति, डॉ. वीरेंद्र तिवारी, डॉ. रवि कुमार और असलम आदिल इलाहाबादी को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
स्वतंत्रता सेनानी नगर कल्याण समिति की ओर से महामना आधुनिक भारत के निर्माता पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें कृषि आर्थिक शोध संस्थान के डॉ. हरिश्चंद्र मालवीय, राजकुमार, पं. विनय कृष्ण, पं. प्रभाशंकर आदि ने विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। प्रयास संस्था की ओर से महामना पं. मदन मोहन मालवीय की जयंती लूकरगंज कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई। मालवीय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर मुख्य अतिथि विहिप नेता पवन श्रीवास्तव, संयोजक सुमित श्रीवास्तव आदि ने महामना के जीवन पर प्रकाश डाला। छुन्नन गुरु स्मारक समिति की ओर से भी मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।