{"_id":"1ae848671d87058c8f3cb5ea42f08c60","slug":"allahabad-news-hindi-news-457","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिग्गी से गहनों भरा बैग ले उड़े बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिग्गी से गहनों भरा बैग ले उड़े बदमाश
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Wed, 23 Dec 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदमाशों ने सराफा दुकानदार के बाइक की डिग्गी से गहनों भरा बैग उड़ा दिया। घटना जार्जटाउन इलाके के बजरंग चौराहे की है। पीड़ित दुकानदार ने थाने में शिकायत की तो केस लिखा गया। हालांकि पुलिस बदमाशों को खोजने की बजाय घटना को संदिग्ध कह रही है। करेली के गंगागंज मुहल्ले में रहने वाले राजेश कुमार वर्मा ने अल्लापुर के बजरंग चौराहा स्थित लक्ष्मण मार्केट में आभूषणों की दुकान खोल रखी है।
सोमवार सुबह वह घर से दुकान के लिए चले तो करीब दो लाख रुपये कीमत के गहनों से भरा बैग बाइक की डिग्गी में रख लिया। वह करीब दस बजे दुकान पहुंचे। बाइक खड़ी कर ताला खोलने लगे। तभी बाइक पर दो युवक आए। एक युवक ने पास जाकर राजेश से कोई पता पूछा। उसे पता बताकर राजेश दूसरा ताला खोलने लगे। शटर उठाकर वह पलटे तो बाइक की डिग्गी खुली थी। उसमें रखा गहनों भरा बैग नदारद था। आसपास लोगों से पूछने और देखने के बाद राजेश ने थाने जाकर बताया तो पुलिस मौके पर पहुंची। फिर पुलिस ने रिपोर्ट लिखी लेकिन धारा हल्की कर दी।