{"_id":"e10eb5f9eb36459037726729e03e7c74","slug":"allahabad-news-hindi-news-456","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस से भिड़े शराबी, गाड़ियां छोड़कर भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस से भिड़े शराबी, गाड़ियां छोड़कर भागे
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Wed, 23 Dec 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपराधिक घटनाओं में इजाफा होने पर पुलिस ने अब बदमाशों और अराजक तत्वों में डर पैदा करने के लिए सड़कों पर सघन चेकिंग अभियान चलाना शुरू किया है। मंगलवार रात भी एसएसपी समेत सभी पुलिस अधिकारी शहर के चौराहों पर चेकिंग के लिए आए तो गाड़ियां रोक-रोककर जांच शुरू की। दो घंटे की चेकिंग के दौरान सबसे ज्यादा नशेड़ी ही पकड़े गए। कारों में शराब की बोतलों के अलावा स्मैक और गांजा की पुड़िया भी। पुलिस फोर्स ने कई गाड़ियों को सीज किया साथ ही नशे में धुत होकर पुलिस से भिड़ने वाले कई लोगों को थाने ले जाया गया।
एसएसपी केएस इमैनुएल ने शहर के ग्यारह थानों की फोर्स, एसपी सिटी राजेश यादव, एसपी मार्डन कंट्रोल रूम, एसपी गंगापार और तीन सीओ के साथ रात आठ बजे पहले हॉट स्टफ चौराहे पर चेकिंग शुरू की। फिर सुभाष चौराहा, मेडिकल चौराहा और आखिर में बालसन चौराहा पर भी पुलिस ने नाकाबंदी कर गाड़ियों रोका और तलाशी ली। रात में शराब पीकर निकले या कारों में शराब पी रहे लोगों पुलिस की घेराबंदी देख घबरा गए।
नशे में धुत कई लोग तो गाड़ी से उतरकर भागने लगे। पुलिस ने उन्हें घेरकर पकड़ा और कान पकड़कर उठक-बैठक कराई। पुलिस देखकर भागने की कोशिश में कई बाइक और कार भिड़ गईं। पुलिस ने शराब की दुकानों के बाहर हुड़दंग कर रहे लोगों को भी लाठियां पटककर खदेड़ा। बालसन चौराहा पर चेकिंग के दौरान एक कार में चिलम और गांजा के साथ लेखपाल का पुत्र पकड़ा गया। हालांकि उसे चेतावनी देकर पुलिस ने छोड़ दिया।