फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

हर नागरिक पुलिस बनकर निभाए फर्ज

Wed, 23 Dec 2015 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 23 Dec 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
allahabad news
पतंजलि ऋषिकुल के छात्रों के लिए मंगलवार का दिन कुछ खास था। जन-मानस में भय का पर्याय मानी जाने वाली पुलिस के क्षेत्राधिकारी (सीओ) छात्रों के बीच शिक्षक की भूमिका में नजर आए। उन्होंने छात्रों से कहा कि पुलिस से डरने की आश्वयकता नहीं है, पुलिस आपकी मदद के लिए है। यह बातें ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ की ओर से शहर के पतंजलि ऋषिकुल में आयोजित ‘पुलिस की पाठशाला’ में डीएसपी दुर्गा प्रसाद तिवारी ने कही। उन्होंने कहा कि सीमित संख्या में पुलिस बल हर समय मदद के लिए आपके पास नहीं पहुंच सकती, इसके लिए हर नागरिक को आगे बढ़कर पुलिस की भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग से ही पुलिस सफल हो सकती है।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि अपने प्रदेश की जनसंख्या 22 करोड़ से अधिक है, उसकी रक्षा के लिए प्रदेश में लगभग दो लाख पुलिस एवं अधिकारी हैं। आखिर में दो हजार लोगों की रक्षा किस प्रकार से एक पुलिस कर सकती है। इसके लिए हर नागरिक को जिम्मेदारी निभानी होगी। सदाचार एवं कानून व्यवस्था के शिक्षक के रूप में छात्रों के बीच उतरे डीएसपी दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बच्चों से बचपन से ही नियमों के पालन करने आदत डालने की बात कही। उन्होंने कहा कि इससे वह समाज को सही राह दिखा सकेंगे। उन्होंने छात्रों से यातायात के नियमों को बढ़-चढ़कर पालन करने को कहा। इसको तोड़ने वाले को पहले समझाएं, नहीं मामने की स्थिति में इस बात की शिकायत पुलिस को 100 नंबर डायल करके दें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यदि उन्हें समाज में कहीं भी कुछ गलत दिखाई पड़ता है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस का सहयोग भी कानून का अनुपालन करना है। उन्होंने कहा कि लोग पढ़े-लिखे हैं, इसलिए कानून व्यवस्था के पालन में उनका पुलिस को अधिक सहयोग मिल रहा है। उन्होंने यह बताया कि पुलिस का काम हर नागरिक कर सकता है। हर नागरिक पुलिस है। आपको कुछ अनुचित दिखे तो उसकी शिकायत करें। पतंजलि ऋषिकुल की प्रधानाचार्या मोनिका दत्ता ने अतिथियों का स्वागत करने के साथ अमर उजाला की ओर से छात्रों को जागरूक करने के लिए आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम की सराहना की। छात्रों को कार्यक्रम के बारे में जानकारी एवं संयोजन स्कूल की कोआर्डिनेटर अपर्णा ने की। उन्होंने छात्रों को पुलिस से इतर प्रेरक जानकारी देने के लिए क्षेत्राधिकारी की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


 पतंजलि ऋषिकुल के छात्रों से पुलिस की पाठशाला के संवाद के दौरान क्षेत्राधिकारी दुर्गा प्रसाद तिवारी कैरियर काउंसलर के रूप में नजर आए। उन्होंने छात्रों से चुनौतियों से किसी भी हालत में परेशान न होने की बात कही। बच्चों से उन्होंने सुरक्षित यात्रा पूरी करने के लिए पिता और भाई को बिना हेलमेट बाइक एवं स्कूटर न चलाने देने को कहा। नए साल पर बच्चों से कहा कि वह पिता तथा भाई को हेलमेट गिफ्ट करें।


 पुलिस की पाठशाला के दौरान डीएसपी दुर्गा प्रसाद तिवारी ने पतंजलि ऋषिकुल के छात्रों से पुलिस की छवि के बारे में सवाल किए। इस दौरान छात्रों ने पुलिस के भ्रष्टाचार, घटना के बाद देर से पहुंचने, निर्दोष को प्रताड़ित करने, गरीब की नहीं सुनने, राजनीतिक दबाव में काम करने जैसी शिकायत की। उन्होंने छात्रों से पूछा कि यह सब जानकारी उन्हें कहां से मिली तो अधिकांश छात्रों ने फिल्मों और सावधान इंडिया जैसे सीरियल से पुलिस के बारे में जानकारी हासिल करने की बात कही। इस पर क्षेत्राधिकारी ने छात्रों से दबंग, सिंघम, गंगाजल, राउड़ी राठौर जैसी फिल्मों से पुलिस के बारे में सीख लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि लोगों के मन में आज भी अंग्रेजों के जमाने की पुलिस की छवि बनी है। सवाल जवाब के दौरान मीमांसा, शिवानी, जयंत, संदीप पांडेय, उत्कर्ष, जतिन सहित कई छात्र-छात्राएं शामिल रहे।

नियमों के पालन की सीख
- राह चलते यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई पड़ता है तो तत्काल इसकी जानकारी 100 नंबर पर दें।
- राह चलते सड़क पर वाहन का हार्न बजाने से बचें।
- नशीले पदार्थ का सेवन करने वालों से दूर रहें, इसकी जानकारी पुलिस को दें।
- ट्रैफिक नियमों का पालन करें, इससे व्यवस्था बनाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed