{"_id":"eed18ebb38187d9c710cd7b535b00fb5","slug":"allahabad-news-hindi-news-452","type":"story","status":"publish","title_hn":"केशरी और रेखा के बीच फिर होगी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केशरी और रेखा के बीच फिर होगी टक्कर
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Wed, 23 Dec 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए इस बार फिर केशरी देवी पटेल और रेखा सिंह के बीच टक्कर होगी। दोनों ने ही मंगलवार को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र खरीदे। दिग्गजों के आमने-सामने आने के बाद चुनावी हलचल तेज हो गई है। सात जनवरी को मतदान और मतगणना के बाद तय हो जाएगा कि बाजी इनमें से किसके हाथ जाएगी या कोई तीसरा जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा करेगा।
इन दिनों जिला पंचायत परिसर में नामांकन पत्रों की बिक्री हो रही है। सबसे पहले दो नामांकन पत्र पूर्व अध्यक्ष केशरी देवी पटेल और रेखा सिंह के नाम से मंगलवार को खरीदे गए। इन दोनों के मैदान में उतरते ही सियासी गलियारे में हलचल तेज हो गई है। दोनों ही जिला पंचायत अध्यक्ष पर रह चुकी हैं और दोनों के ही बीच इस पद को लेकर बहुत पहले से खींचतान होती रही है। बसपा के शासनकाल में केशरी देवी जिला पंचायत अध्यक्ष थीं लेकिन प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होते ही अविश्वास प्रस्ताव आया और केशरी देवी पटेल की कुर्सी चली गई। इसके बाद सपा से रेखा सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष चुन ली गईं। अब फिर दोनों आमने-सामने होंगी।