{"_id":"5e1b1d359ae37f0eda713aee707bb13a","slug":"allahabad-news-hindi-news-451","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदले रूट से चलीं कई ट्रेनें, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदले रूट से चलीं कई ट्रेनें, यात्री परेशान
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 21 Dec 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही के पास मालगाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण सोमवार को कई ट्रेनें बदले रूट से चलीं। अचानक रूट बदले से यात्रियों को काफी दिक्कत हुई। इस रूट की कई ट्रेनें जंघई, प्रयाग स्टेशन के बजाए माधोसिंह और रामबाग स्टेशन होकर इलाहाबाद जंक्शन के बीच चलाई गई। जंघई में ट्रेन का इंतजार कर रहे लोगों को ट्रेन के बदले रूट का पता चला तो वह किसी तरह रामबाग स्टेशन पहुंचे लेकिन यहां सही जानकारी न मिलने के कारण कई यात्रियों की ट्रेन छूट गई।
सोमवार को दिन में भदोही के पास मालगाड़ी के कई डिब्बे पटरी से उतर गए। इसकी वजह से वाराणसी इलाहाबाद रूट बाधित हो गया। इस रूट की ट्रेनें वाराणसी, भदोही होकर जंघई, प्रयाग स्टेशन होकर इलाहाबाद जंक्शन पहुंची हैं। दुर्घटना के कारण अप एवं डाउन ट्रेनों को रूट बदल दिया गया। गोरखपुर से मुंबई जाने वाली काशी एक्सप्रेस एवं कामायनी एक्सप्रेस, छपरा से दुर्ग जाने वाली सारनाथ एक्सप्रेस और वाराणसी से ग्वालियर जाने वाली बुंदलेखंड एक्सप्रेस को माधोसिंह और रामबाग के रास्ते इलाहाबाद जंक्शन भेजा गया।
इसकी वजह से यात्रियों को काफी परेशानी हुई। जंघई स्टेशन पर काशी एक्सप्रेस का इंतजार कर रहे यात्रियों को ट्रेन के यहां न आने का पता चला तो वे किसी तरह रामबाग स्टेशन पहुंचे। यहां अफसर एवं कर्मचारी साइंस एक्सप्रेस की व्यवस्था में जुटे रहे। इसकी वजह से यात्रियों को ट्रेनों की जानकारी देने वालों कोई नहीं था। कई परेशान यात्री किसी तरह इलाहाबाद जंक्शन पहुंचे लेकिन वहां ट्रेन नहीं मिली।