{"_id":"291edfefcd2e33520f38c0ccfcb1c044","slug":"allahabad-news-hindi-news-446","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीसीएस-2015 का साक्षात्कार आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीसीएस-2015 का साक्षात्कार आज से
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 21 Dec 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की सम्मिलित राज्य / प्रवर अधीनस्थ सेवा-2015 (पीसीएस) भर्ती का साक्षात्कार मंगलवार से शुरू होगा। साक्षात्कार 24 फरवरी तक चलेगा। गौर करने वाली बात यह है कि मुख्य परीक्षा का परिणाम एक दिसंबर को को घोषित हुआ है। इस तरह से मुख्य परीक्षा का रिजल्ट निकलने के 21 दिन बाद साक्षात्कार शुरू हो जाएगा। 527 पदों के लिए 1578 अभ्यर्थी साक्षात्कार में शामिल होंगे। जिला उद्यान अधिकारी के लिए तीन पदों के लिए साक्षात्कार का प्रावधान नहीं है।
आयोग में 30 नवंबर से लोअर सबऑर्डिनेट-2013 का साक्षात्कार शुरू है, जो चार फरवरी तक चलेगा। आयोग में अध्यक्ष के अलावा तीन सदस्य हैं। इसलिए लोअर सबऑर्डिनेट के साक्षात्कार के लिए तीन बोर्ड बनाए गए हैं। ऐसे में माना जा रहा था कि पीसीएस का साक्षात्कार चार फरवरी के बाद शुरू हो पाएगा लेकिन आयोग ने 22 दिसंबर से ही इंटरव्यू कराने की घोषणा की। दिसंबर में सिर्फ अध्यक्ष का एक बोर्ड होगा। जनवरी से दो बोर्ड में साक्षात्कार होगा। अध्यक्ष डॉ.सुनील कुमार जैन ने बताया कि साक्षात्कार की तैयारी पूरी कर ली गई है। पूरी प्रक्रिया पारदर्शी रहेगी।
आयोग की यह सबसे विवादित भर्ती भी है। आयोग के इतिहास में पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा का पहली बार पेपर आउट हुआ था। इसके अलावा अभ्यर्थी प्री के साथ मुख्य परीक्षा के रिजल्ट पर भी आपत्ति दर्ज करा चुके हैं। अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट में याचिका भी दाखिल की है।