{"_id":"5183269020aaea90db370a784fee22c9","slug":"allahabad-news-hindi-news-445","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू बस से कुचलकर दरोगा के बेटे समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू बस से कुचलकर दरोगा के बेटे समेत दो की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 21 Dec 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर से सटे पुराना फाफामऊ इलाके में सोमवार रात बेकाबू निजी ने बस ने बाइक सवार तीन छात्रों को पीछे से कुचल दिया। हादसे में दरोगा के बेटे समेत दो छात्रों की मौत हो गई। उसे मामूली चोट आई है। हादसे की खबर दोनों छात्रों के घर पहुंची तो कोहराम मच गया। शिवकुटी के नया पुरवा मोहल्ले के रहने वाले राजेंद्र प्रसाद पुलिस महकमे में दरोगा (एएसआईएम) हैं। वह सीओ सिराथू के कार्यालय में तैनात है। उनकी तैनाती कौशांबी के सिराथू में है। उनके चार बेटों में तीसरे नंबर का दीपक कुमार (20) बीबीएस इंटर क ॉलेज में इंटर फाइनल ईयर का छात्र था।
वह अपने बुआ के लड़के राहुल सिंह (22)पुत्र राम सिंह निवासी करकटे, बहरिया और दो अन्य दोस्तों के साथ बाइक से नवाबगंज के टिक री गांव गए थे। वे शाम को बाइक से लौट रहे थे। पुराना फाफामऊ के पास प्रतापगढ़ से सिविल लाइंस जा रही तेज रफ्तार निजी बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दिया। बस की टक्कर के बाद पीछे बैठा पंकज छिटक कर दूर गिरा। जबकि दीपक कुमार और राहुल सड़क पर गिरे और बस की चपेट में आ गए।
हादसे के बाद चालक कुछ दूर पर बस छोड़कर भाग निकला। जबकि कंडक्टर उतरकर फाफामऊ पुलिस चौकी पहुंच गया और अंदर छिप गया। सूचना पाकर आनन-फानन में आसपास के लोग पहुंचे। घायलों को एसआरएन ले गए। जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत देखकर एसआरएन के लिए रेफर कर दिया। चर्चा है कि दोनों की वहीं मौत हो गई थी। एसआरएन में डॉक्टरों ने राहुल और दीपक को मृत घोषित कर दिया। उनके मौत की खबर घर पहुंची तो कोहराम मच गया। रोते-बिलखते दीपक के घरवाले एसआरएन अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
राहुल दीपक के बुआ का लड़का था। उनके रिश्तेदार के यहां नवाबगंज के टिकरी गांव में तेहरवीं थी। जिसमें शामिल होने के लिए एक बाइक से राहुल और दीपक और एक अन्य बाइक से दो अन्य लोग गए थे। लौटते समय फाफामऊ के पास राहुल और दीपक के साथ दूसरी बाइक से आ रहे उनकेपरिचित की बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया। जिसे लेने के लिए रुदापुर पेट्रोल पंप गए। पेट्रोल लेकर लौटते समय बेकाबू बस ने कुचल दिया।
हादसे की खबर दीपक के घर पहुंची तो कोहराम मच गया। रोते बिलखते घरवाले एसआरएन अस्पताल पहुंचे। वहां राहुल और दीपक का शव देखकर घरवाले बिलख पड़े। दीपक चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। उसकी मौत की खबर सुनकर मां लक्ष्मी बेसुध हो गई। वहीं भाइयों का रोकर बुरा हाल था। कुछ ऐसा ही हाल राहुल के घरवालों का है। राहुल के पिता किसान है। वह तेलियरगंज में किराए का कमरा लेकर पढ़ाई करता था। वह कानपुर से एमए कर रहा था। फाफामऊ चौकी प्रभारी आलोक पांडेय ने बताया कि दीपक के भाई की तहरीर पर बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट लिख ली गई है। जबकि कंडक्टर हिरासत में है।