फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

गायिका से पहले भी कई युवतियों का किया शोषण

Mon, 07 Dec 2015 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 07 Dec 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
लोक गायिका से गैंगरेप और यातना के आरोपी परिवार के बारे में शक है कि वह पहले भी कई युवतियों का इस ढंग से शोषण कर चुका है। खुद गायिका ने यह संगीन आरोप लगाया कि है उसके ससुराल वाले दरअसल संगठित गिरोह के लोग हैं जो युवतियों को जाल में फंसाकर शादी के नाम पर शोषण करते हैं। उसने तो शक जताया कि उसका पति पाकिस्तान का एजेंट है।
विज्ञापन


 फिलहाल पुलिस ने मुकदमा लिखकर छानबीन शुरू कर दी है। रविवार को गायिका का मेडिकल टेस्ट कराया गया। अब पुलिस की एक टीम आरोपियों की गिरफ्तारी और जांच के लिए दिल्ली भेजी जाएगी।
विज्ञापन


सिविल लाइंस इलाके में रहने वाली लोक गायिका का ब्याह इसी साल अप्रैल में दिल्ली में पीतमपुरा इलाके के आशीष खरे से किया गया था। ससुराल में पहले दिन से ही गायिका को यातना झेलनी पड़ी। पैसों की मांग करते हुए पीटा गया। ससुर राजेंद्र खरे अश्लील हरकतें करता। बीमार होने पर वह यहां चली आई तो आइंदा ऐसा कुछ नहीं करने का भरोसा देकर उसे तीन दिसंबर को वापस ससुराल बुला लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 मगर उसी रात उसे जमकर पीटने के बाद देवर और ससुर ने गैंगरेप किया। पति, सास, नौकर ने पिटाई की। किसी तरह वह भागकर इलाहाबाद आई और सिविल लाइंस थाने में सामूहिक बलात्कार और उत्पीड़न का केस दर्ज कराया। गायिका ने पुलिस से यह भी कहा कि उसे पड़ोसियों से पता चला कि यह परिवार पहले भी कई युवतियों के साथ शादी के नाम पर ऐसी ही दरिंदगी कर चुका है। अब उसे जिंदगी भर की पीड़ा दे दी। उसे तो यह भी पता चला कि उसका पति और ससुर पाकिस्तान के लिए काम करते हैं। यह पूरा परिवार ठगों का गिरोह है। पुलिस ने गायिका के आरोपों की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed