फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

पथराव, फायरिंग के बीच जमकर बरसे वोट

Sat, 05 Dec 2015 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 05 Dec 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
ग्राम पंचायत के तीसरे चरण के चुनाव में भी हिंसा का दौरा जारी रहा। हालांकि पहले दो चरणों के मुकाबले इस बार हालात काबू में रहे लेकिन मऊआइमा ब्लॉक में बवाल कुछ ज्यादा हो गया। प्रत्याशियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया तो पुलिस को भी बचाव में हवाई फायरिंग करनी पड़ी। एक वाहन में तोड़फोड़ भी हुई। होलागढ़ में ग्राम प्रधान पद के एक प्रत्याशी के भतीजे को नोट बांटने के आरोप में पुलिस ने पकड़ लिया तो सोरांव में बूथों पर अराजकता फैलाने की कोशिश में आधा दर्जन लोग दबोचे गए। मऊआइमा की घटना को छोड़ अन्य ब्लॉकों मेें छिटपुट बवाल के बीच जिले में कुल 70.58 फीसदी वोट पड़े।
विज्ञापन


मतदान सुबह सात बजे शरू हुआ और सुबह से ही बूथों पर वोटरों की लंबी लाइन लग गई। सभी ब्लॉकों में दोपहर तक शांतिपूर्ण तरीके से मतदान होता रहा। इस बीच फर्जी मतदान को लेकर शिकायतें लगातार कंट्रोल रूम में आती रहीं लेकिन स्थिति पूरी तरह से काबू में थी। इस बीच दोपहर तीन बजे के आसपास मऊआइमा के विश्वंभरपुर गांव फर्जी मतदान को लेकर दो प्रत्याशी और उनके समर्थक आपस में भिड़ गए। वहां मौजूद पुलिस कर्मियों से सूचना पाकर मौके पर भारी फोर्स पहुंच गई। इस पर गांव वालों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। बदले में पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया और हवाई फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन


एक प्रत्याशी के घर के बाहर खड़ी वैन में भी तोड़फोड़ की गई। बवाल में मकबूल, संतलाल, सीता देवी, रमिया देवी, इम्तियाज को हल्की चोटें आईं। बवाल करने वाले गांव से फरार हो गए और उनके मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ हो गए। पुलिस देर रात तक उनकी तलाश में जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, फूलपुर के चंदौकी गांव में दो प्रत्याशियों के बीच पहले बहस हुई और बाद में उनके समर्थकों ने मारपीट शुरू कर दी। पुलिस को वहां लाठीचार्ज करना पड़ा। सोरांव ब्लॉक के धावापुर, अकारीपुर, शिवगढ़ में कुछ लोगों ने अराजकता फैलाने का प्रयास किया तो पुलिस उन्हें थाने उठा लाई और देर रात तक वहीं बिठाए रखा। होलागढ़ में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बैठे एक प्रत्याशी के भतीजे को पुलिस ने इस आरोप में दबोच लिया कि वह वोट के लिए नोट बांट रहा था। उसके पास से 50-50 के 24 नए नोट सिरीज में पाए गए। पुलिस ने देर रात तक उसे थाने में बैठाए रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed