फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

सपाइयों ने धूमधाम से मनाया मुलायम का जन्म दिन

Mon, 23 Nov 2015 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 23 Nov 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
allahabad news
इलाहाबाद (ब्यूरो)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव का 77वां जन्मदिन रविवार को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान जगह-जगह केट काटे गए। नेताजी की दीर्घायु के लिए बांध स्थित बड़े हनुमानजी के मंदिर में अनुष्ठान एवं हवन हुआ। संगम किनारे रेत से मुलायम सिंह यादव की कलाकृति बनाई गई। संगम किनारे एवं अस्पतालों में गरीबों को वस्त्र, खाद्य सामग्री आदि वितरित की गई तो तेज बहादुर सप्रू चिकित्सालय में रक्तदान किया गया।
विज्ञापन


नेताजी के जन्म दिन के अवसर पर पार्टी के नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय समेत विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में केक काटा, मिठाई बांटी गई और गरीबों को खाद्य सामग्री बांटी। सुबह बंधवा स्थित बड़े हनुमान मंदिर में मठ बाघंबरी गद्दी के महंत नरेंद्र गिरि महाराज के नेतृत्व में अनुष्ठान एवं पूजन हुआ। इसमें मंत्री इंदू प्रकाश मिश्र, जिलाध्यक्ष कृष्णमूर्ति सिंह यादव, पंधारी यादव, एसएन सिंह आदि मौजूद थे। इस मौके पर गरीबों को फल एवं खाना वितरित किया गया। जिला कार्यालय पर केट काटकर उत्साह से जन्म दिन मनाया गया। इस दौरान सांस्कृति कार्यक्रम भी हुए। इसमें जिलाध्यक्ष समेत पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व सांसद कुंवर रेवती रमण सिंह, रामपूजन पटेल, धर्मराज सिंह, कमल सिंह यादव, लल्लन राय, रामानंद भारती आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


सपा महानगर की ओर से सुभाष चौराहा पर हुए कार्यक्रम में 77 किलो लड्डू का वितरण किया गया। इस दौरान पूर्व सांसद ने शांति का प्रतीक सफेद कबूतर उड़ाए। यहां कार्यक्रम के दौरान गैस वाले काफी गुब्बारे भी एकत्र किए गए थे। आतिशबाजी के दौरान गुब्बारे में आग लग गई, जिससे वहां भगदड़ जैसी स्थिति हो गई। इस आपाधापी में पूर्व सांसद समेत कई नेता सड़क पर गिर गए। चौक स्थित कार्यालय में महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेखार हुसैन के नेतृत्व में जन्म दिन मनाया गया। कार्यक्रमों में विधायक हाजी परवेज अहमद, संतोष यादव, पप्पू निषाद, योगेश यादव, भोला गुप्ता, दान बहादुर मधुर, केके श्रीवास्तव आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


संगम किनारे राकेश सिंह पटेल के नेतृत्व में रेत पर मुलायम सिंह की कलाकृति उकेरी गई। सपा लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तेज बहादुर सप्रू अस्पताल में रक्तदान किया। साथ ही मरीजों को फल एवं मिठाई बांटी। राज्य विधि अधिकारियों की ओर से हाईकोर्ट स्थित हनुमान मंदिर पर नेताजी का जन्म दिन मनाया गया। इस दौरान मिठाई वितरित की कई।


 कार्यक्रम में अपर महाधिववक्ता कमल सिंह यादव, शासकीय अधिवक्ता अखिलेश सिंह, एनकेएस यादव, एनके वर्मा, आईपी श्रीवास्तव, संजय त्रिपाठी, जनार्दन यादव, उत्पल निषाद, रिपुसूदन यादव आदि शामिल थे। मुलायम सिंह यादव यूथ बिग्रेड, 1975 इमरजेंसी में मीसा/डीआईआर में गिरफ्तार राजनैतिक बंदी समिति, छात्र नेता उदय प्रकाश यादव, जिला समाजवादी छात्र सभा, सपा युवजन सभा, सपा युवा संघ की ओर से शहर के विभिन्न इलाकों में केक काटकर, मिठाई वितरित कर सपा मुखिया का जन्म दिन मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed