फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

चुनाव में खलल डालने वालों की खैर नहीं

Fri, 20 Nov 2015 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 20 Nov 2015 01:06 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद, 19 नवंबर। ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य के चुनाव में खलल डालने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। डीएम संजय कुमार और एसएसपी केएस इमैनुएल ने ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को डीएम संजय कुमार की अध्यक्षता में पुलिस लाइन में हुई बैठक के दौरान पंचायत चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण तरीके से कराए जाने पर विचार-विमर्श किया गया और तैयारियों की समीक्षा की गई।
विज्ञापन


डीएम ने सभी एसडीएम एवं सीओ को निर्देश दिए कि चुनाव के दौरान जिन लोगों पर अव्यवस्था उत्पन्न किए जाने की आशंका है, उन्हें चिह्नित करते हुए धारा 107/116 के तहत पाबंद की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही धारा 151 के तहत कार्रवाई की जाए। यह भी कहा कि मतदान के दिन मतदान केंद्र से 200 मीटर की दूसर तक कोई भी व्यक्ति चुनाव प्रचार नहीं करेगा और न ही वोट मांगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 एसएसपी केएस इमैनुएल ने सभी क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों को चुनाव में बाधा डालने वाले संभावित लोगों और आसमाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने और आवश्यकता पड़ने पर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी/ मुख्य विकास अधिकारी अटल कुमार राय, सभी एडीएम, एसपी गंगापार एवं यमुनापार, एसपी सिटी, सभी एसडीएम एवं सीओ सहित थाना प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed