फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

कमाल की आतिशबाजी के बीच अलविदा कार्निवाल

Mon, 09 Nov 2015 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 09 Nov 2015 01:49 AM IST
विज्ञापन
allahabad news
 शहरियों के लिए पर्व से पहले ही दीपपर्व की खुशियां और अनलिमिटेड मस्ती के मौके लेकर आया ‘अमर उजाला कार्निवाल’ का पांच दिनी सफर रविवार को पूरा हुआ। हर दिन कार्निवाल संग शहरियों का जुड़ाव बढ़ता ही गया। समापन पर दीपपर्व की अनेक शुभकामनाओं के साथ सभी ने अगले वर्ष फिर जुटने के वायदे के साथ एक दूसरे को अलविदा कहा।
विज्ञापन


रंगीन रोशनी से जगमगाते सिविल लाइंस की सड़कों पर रंगबिरंगे परिधान में क्लाउन, सजे हुए हाथी, ऊंट, घोड़े, डिजाइनर एवं डेकोरेटेड रिक्शा और बग्घी की शानदार शाही सवारी निकली। बच्चों और बड़ों ने शाही सवारी के साथ मंच पर प्रस्तुत रंगारंग कार्यक्रमों का भी जमकर लुत्फ लिया। शानदार शापिंग संग अनलिमिटेड मस्ती, धमाल लेकर आए ‘अमर उजाला’ और ‘सॉलिटेयर वैली’ की ओर से सजे कार्निवाल में मंच पर भी जमकर धमाल हुआ तो बच्चे और बड़े सिविल लाइंस की सड़कों पर शाही सवारी का लुत्फ उठाते रहे।
विज्ञापन


कार्निवाल के तहत हर रोज तरह-तरह के स्टेज शो, ग्रुप डांस, रॉक बैंड शो, म्युजिकल नाइट, फैशन शो, मिमिक्री सहित अन्य कार्यक्रमों में शहर की प्रतिभाओं को मंच मिला। समापन पर भी मनोरंजन और मौज मस्ती का सिलसिला जारी रखते हुए आरिफ, रफीक के अतिरिक्त रिदम ग्रुप के कलाकारों ने गायन से समां बांधा। शुभम ऐंड ग्रुप ने डांस से दर्शकों का मनोरंजन किया। इसी क्रम में सुमित कुमार गुप्ता की मिमिक्री और सुरभि पांडेय का डांस खास रहा। वहीं मैक्स ग्रुप, मैट्रिक्स ग्रुप के कलाकारों ने भी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों की तालियां बटोरीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘अमर उजाला’ के जीएम राहुल कांकरिया ने बुके देकर मुख्य अतिथि एसपी सिटी राजेश यादव जबकि सीनियर मार्केटिंग मैनेजर मनीष राय ने बुके देकर विशिष्ट अतिथियों सॉलिटेयर वैली के जियाउद्दीन एवं विनय शुक्ल का स्वागत किया। कार्यक्रम में सीओ सिविल लाइंस राजवीर सिंह की उपस्थिति खास रही। बिग एफएम के आरजे निवेश ने कार्यक्रम का बखूबी संचालन किया। मंच से पूछे गए सवालों पर आकर्षक पुरस्कार भी दिए गए। समापन पर पटाखों के मशहूर कारोबारी कादिर भाई की ओर से की गई शानदार आतिशबाजी से आकाश सतरंगी हुआ। दिवाली शॉपिंग कार्निवाल में सहयोग के लिए ‘अमर उजाला’ परिवार की ओर से सभी प्रायोजकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें दीपपर्व की शुभकामनाएं दी गईं।


 शॉपिंग कार्निवाल के साथ शहरियों ने जमकर मस्ती की। मनोरंजन की सूची को और खास बनाते हुए हाथी, घोड़े, ऊंट के अतिरिक्त बग्घी की शाही सवारी का नि:शुल्क लुत्फ लेने का इंतजाम रहा। कार्निवाल में पहुंचने वाले बच्चों के बीच फ्री गुब्बारे और टाफियां भी बांटी गईं। सिविल लाइंस में एक्सिस बैंक के समीप बच्चों के लिए तरह-तरह के झूलों, बाउंसी, ट्वाय ट्रेन के साथ बना ‘किड्स जोन’ उन्हें लुभाता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed