{"_id":"681f11220d1b80d0c392bb662ef06066","slug":"allahabad-news-hindi-news-151","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानवता के नाम किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानवता के नाम किया रक्तदान
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 09 Nov 2015 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला फाउंडेशन एवं अनंत निधि क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को बेली ब्लड बैंक में आयोजित रक्तदान शिविर में महादानियों ने 25 यूनिट रक्तदान कर मानवता का संदेश दिया गया। रक्तदान अभियान में कुल तीस लोगों ने अपना पंजीयन कराया था। शिविर सुबह 11 बजे से शुरू हुआ तो दोपहर दो बजे तक चला।
इसके पहले शिविर का उद्घाटन बेली अस्पताल के अधीक्षक डॉ. वीके सिंह ने किया। उन्होंने रक्तदान को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर किया। कहा कि यह महादान है। एक यूनिट रक्तदान से चार लोगों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि अगर समाज के सभी लोग इस अभियान में शामिल हो जाएं तो रक्त के लिए किसी की जान नहीं जाएगी। बेली ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. एसके श्रीवास्तव ने कहा कि रक्तदान अभियान को हर माह आगे बढ़ाने की जरूरत है।
रक्तदान करने वालों में अनंत निधि क्रेडिट कोआपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड के सीनियर मैनेजर कमर अफरोज, मैनेजर बृजेश राम, रवि भूषण, सुमित कुमार, अवधेश केशरवानी, सुनील कुमार सिंह, मानस पटेल सहित 25 लोगों ने हिस्सा लिया। जबकि पंजीयन कुल 30 लोगों ने कराया था।