{"_id":"c3d97ba598ba8c02ecbad11f5e32e974","slug":"allahabad-news-hindi-news-144","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवा कारोबारियों की हड़ताल का मिलाजुला असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दवा कारोबारियों की हड़ताल का मिलाजुला असर
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 15 Oct 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
ऑनलाइन फार्मेसी व्यवस्था लागू किए जाने के खिलाफ थोक दवा कारोबारी बुधवार को एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर रहे। ऑल इंडिया आर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन और केमिस्ट ड्रगिस्ट फेडरेशन यूपी के आह्वान पर लामबंद दवा कारोबारियों ने अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखे। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक थोक कारोबारी लीडर रोड पर जमा हुए। पहले तो दवा कारोबारियों ने लीडर रोड से कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकाला और फिर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। मुख्यमंत्री को प्रेषित ज्ञापन में कहना है कि राज्य में एक लाख 12 हजार दवा कारोबारियों को लाइसेंस जारी किए गए हैं।
दवा कानून में खुदरा व्यवसाय संचालित करने के लिए फार्मासिस्ट की अनिवार्यता है लेकिन पर्याप्त फार्मासिस्ट नहीं होने के बावजूद 70 हजार दवा कारोबारियों को ड्रग लाइसेंस जारी कर दिए गए। यह सब कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से हुआ। ड्रग लाइसेंस नवीनीकरण ऑनलाइन होने से दिक्कत हो रही है। क्योंकि एक ही फार्मासिस्ट के नाम कई लाइसेंस जारी किए गए हैं। इस प्रक्रिया के लागू होने से 80 हजार से अधिक दवा कारोबारियों की दुकानें बंद होने की कगार पर पहुंच गई हैं। कारोबारियों ने फार्मासिस्ट की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग करते हुए ड्रग एंड कास्मेटिक एक्ट में संशोधन की मांग की। प्रदर्शन में इलाहाबाद केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम अग्रवाल और महामंत्री परमजीत सिंह के अलावा विजय कांत, अनिल दूबे, सत्य प्रकाश, रितेश शर्मा, सतीश अग्रवाल, राजकुमार गांधी, पवन अग्रवाल, समेत कई कारोबारी शामिल थे।