फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

आजम ने दी 745 करोड़ की सौगात

Thu, 17 Sep 2015 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 17 Sep 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
allahabad news
प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां ने बुधवार को इलाहाबाद समेत प्रतापगढ़, कौशाम्बी, फतेहपुर, मिर्जापुर, भारतगंज, संत रविदास नगर भदोही के लिए 620 करोड़ रुपये की सीवर एवं पेयजल की 51 योजनाओं का शिलान्यास किया। साथ ही 125 करोड़ रुपये की योजनाओं का लोकार्पण किया। मंत्री ने नगर निगम एवं डूडा की ओर से कराए गए और आगे होने वाले कामों का भी लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। आजम सीएवी इंटर कॉलेज में आयोजित समारोह में तय समय दिन में दो बजे से करीब तीन घंटे देरी से पहुंचे।
विज्ञापन


मंत्री ने दारागंज बांध स्थित सलोरी एसटीपी परिसर में 45.13 करोड़ की लागत वाले 14 एमएलडी के एक और एसटीपी, सीवरेज डिस्ट्रिक्ट सी योजना के तहत 152.68 करोड़ की लागत से 134.19 किलोमीटर तथा डिस्ट्रिक्ट ए योजना के तहत 297.16 करोड़ की लागत से 242 किलोमीटर सीवर लाइन योजना का शिलान्यास किया। नमामि गंगे योजना के तहत इन कामों की घोषणा दो माह पहले यहां आईं केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने की थी, लेकिन उस दौरान प्रदेश सरकार का कोई प्रतिनिधि न होने के कारण औपचारिक शिलान्यास नहीं हो सका था। उन्होंने इलाहाबाद समेत प्रतापगढ़, मिर्जापुर भदोही के ग्रामीण क्षेत्रों में पाइप लाइन से पेयजल उपलब्ध कराने की योजना का भी शिलायान्स किया। इससे 70 लीटर प्रति व्यक्ति प्रतिदिन की दर से पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। इसके तहत मांडा एवं मऊआइमा में 10 करोड़ 69 लाख 26 हजार की लागत से काम होगा।
विज्ञापन


प्रतापगढ़ के दलापट्टी में एक करोड़ 37 लाख 64 हजार, कौशाम्बी के अंधावा में 5.01 करोड़, फतेहपुर के कोटिया, जरौली एवं कौंडर में 11 करोड़ 29 लाख 81 हजार, मिर्जापुर के 18 गांवों में तकरीबन 23 करोड़ रुपये की लागत से पेयजल लाइन बिछाने एवं पानी उपलब्ध कराने का काम होगा। भारतगंज में चार करोड़ 56 लाख 48 हजार रुपये की लागत से टीएसी पेयजल योजना पर काम होगा। इसके अलावा फतेहपुर में 27.33 करोड़ रुपये की लागत से ड्रेनेज योजना का काम होगा। मंत्री आजम ने मिर्जापुर के आठ गांवों में करीब 12 करोड़ रुपये की लागत से तथा संत रविदास नगर भदोही के दो गांवों में तीन करोड़ रुपये से अधिक की लागत से पूरी हुई पाइप लाइन से पानी उपलब्ध कराने की योजना का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम की अवस्थापना निधि से चार करोड़ 25 लाख 97 हजार की लागत वाले 27 कामों का उद्घाटन एवं पांच करोड़ 89 लाख 72 हजार की लागत वाले 21 कामों का शिलान्यास किया। उन्होंने डूडा की ओर से शहर के विभिन्न हिस्सों में सात करोड़ 46 लाख 55 हजार रुपये की लागत से हुए 55 कामों का भी लोकार्पण किया। स्वागत कमिश्नर राजन शुक्ला ने किया। इस मौके पर सचिव नगर विकास एसपी सिंह, जल निगम के एमडी पीके आसुदानी, महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी, विधायक सईद अहमद, गामा पांडेय, जिलाध्यक्ष कृष्ण मूर्ति सिंह यादव, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेखार हुसैन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed