{"_id":"c5f6b0c43fc5c382667f68e682adbe6f","slug":"allahabad-news-hindi-news-122","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजम के एस्कार्ट में शामिल नवाबगंज थाने की जीप पेड़ से भिड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजम के एस्कार्ट में शामिल नवाबगंज थाने की जीप पेड़ से भिड़ी
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 17 Sep 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैबिनेट मंत्री आजम खान के काफिले को एस्कार्ट कर रही नवाबगंज पुलिस की जीप सामने से आ रहे वाहन को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर अमरूद के पेड़ से जा भिड़ी। टक्कर के बाद जीप में बैठे आधा दर्जन पुलिसकर्मियों में एक दरोगा और दो सिपाही घायल हो गए। टक्कर के बाद आजम का काफिला दो मिनट के लिए के रुका और फिर आगे के लिए रवाना हो गया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
सूबे के कैबिनेट मंत्री आजम खान बुधवार को शहर में थे। विभिन्न आयोजनों में हिस्सा लेने के बाद उनका काफिला लखनऊ की ओर जा रहा था। नवाबगंज थाने की पुलिस जीप उनके एस्कार्ट में थी। पुलिस जीप में एसआई रोहित कुमार, सिपाही हरिशंकर, सरफराज, दो अन्य सिपाही थे। जीप आरक्षी चालक राम प्यारे चला रहे थे। इलाहाबाद-लखनऊ राजमार्ग पर मलाक बलऊ गांव के सामने एक वाहन सामने से आ गया। उसे बचाने के चक्कर में काफिले के आगे चल रही नवाबगंज थाने की तेज रफ्तार जीप अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर में दरोगा रोहित कुमार, सिपाही हरिशंकर, सरफराज घायल हो गए। जबकि चालक और दो अन्य सिपाही बाल-बाल बच गई। हादसे के बाद मंत्री का काफिला रुक गया। सड़क पर भीड़ जुट गई। दो मिनट रुकने के बाद काफिला आगे निकल गया। जबकि घायलों को अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।