{"_id":"5adc38cf242ed831e69a515ec5102c2b","slug":"allahabad-news-hindi-news-121","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईआरसीटीसी की तीर्थ यात्रा स्पेशल ट्रेनें भी आएंगी इलाहाबाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईआरसीटीसी की तीर्थ यात्रा स्पेशल ट्रेनें भी आएंगी इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 17 Sep 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धार्मिक स्थलों की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर। दक्षिण भारत दर्शन, द्वादश शिवलिंग दर्शन आदि स्थानों की ओर जाने वाली स्पेशल ट्रेनें पकड़ने के लिए यात्रियों को कानपुर या फिर लखनऊ जाने की जरूरत नहीं होगी। यात्री सुविधा के मद्देनजर आईआरसीटीसी की तीर्थ यात्रा स्पेशल ट्रेनें अब इलाहाबाद भी आएंगी। इन ट्रेनों की शुरूआत वाराणसी से शुरू होगी।
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (आईआरसीटीसी) की ओर से समय-समय पर तीर्थ यात्रा स्पेशल ट्रेनें चलाई जाती हैं। इन ट्रेनों में शिरडी सॉई बाबा स्पेशल, दक्षिण भारत स्पेशल, सात ज्योतिर्लिंग स्पेशल, द्वारिका-सोमनाथ स्पेशल आदि प्रमुख रूप से शामिल है। ये सभी ट्रेनें लखनऊ से शुरू होती है। जो कानपुर, झांसी होकर अपने गंतव्य की ओर रवाना होती है। इस वजह से इलाहाबाद के यात्रियों को इन ट्रेनों को पकड़ने के लिए लखनऊ और कानपुर जाना पड़ता है। जबकि पिछले कुछ समय से इन ट्रेनों में इलाहाबाद के यात्रियों की संख्या बढ़ती जा रही है।
यात्री भी लंबे समय से मांग कर रहे हैं कि तीर्थ यात्रा स्पेशल ट्रेनें इलाहाबाद होकर चलें। यात्रियों की इस मांग पर आईआरसीटीसी ने पिछले कुछ ट्रिप की यात्रा में इलाहाबाद के यात्रियों की संख्या एवं ऑनलाइन बुकिंग के आंकड़े तलब किए हैं। आईआरसीटीसी के चीफ एरिया मैनेजर अश्विनी श्रीवास्तव के मुताबिक अब इस बात का प्रयास किया जा रहा है कि तीर्थ यात्रा स्पेशल ट्रेनें इलाहाबाद भी लाई जाएं। उन्होंने बताया कि जो ट्रेनें इलाहाबाद आएंगी उनकी शुरूआत वाराणसी से होगी। इस बारे में उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन से बात भी चल रही है।