{"_id":"504f87a5873221f054ef832b5940ea15","slug":"allahabad-news-hindi-news-1082","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट बार ने लगाया गुटका, तंबाकू पर प्रतिबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट बार ने लगाया गुटका, तंबाकू पर प्रतिबंध
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 27 Feb 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पान और गुटका खाने के शौकीन वकीलों से हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने अपील की है वह इसे खाना छोड़ दें साथ ही संकल्प लिया है कि परिसर में पान और गुटका आदि की बिक्री पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी। बार ने कैंसर जागरूकता के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में यह घोषणा की गई।
टाटा मेमोरियल कैंसर हॉस्पिटल के प्रोफेसर और हेड सर्जन डॉ. पंकज चतुर्वेदी ने वकीलों को कैंसर के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुंह का कैंसर बढ़ने का प्रमुख कारण गुटका, पान और सिगरेट जैसे तंबाकू उत्पाद हैं। इनका सेवन करने से कैंसर के मरीजों की संख्या बढ़ी है।
उन्होंने जंक फूट और एल्कोहल का सेवन करने से भी बचने की सलाह दी है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जस्टिस वीके शुक्ला और जस्टिस एमसी त्रिपाठी ने भी वकीलों को व्यसन से दूर रहने की सलाह दी। जस्टिस एमसी त्रिपाठी ने कहा कि कैंसर की बीमारी का वास्तविक दर्द वही व्यक्ति समझ सकता है जो इससे पीड़ित है।
विज्ञापन
बार के अध्यक्ष राधाकांत ओझा ने इस अवसर पर बार एसोसिएशन में तंबाकू उत्पाद पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की और कहा कि यदि आवश्यकता पड़ी तो वह जुर्माना लगाने का भी प्रबंध करेंगे। फिलहाल वकीलों से इसे छोड़ने का अनुरोध किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन महासचिव अशोक कुमार सिंह ने किया। इस मौके पर बार एसोसिएशन केसमस्त पदाधिकारी और बड़ी संख्या में वकील मौजूद थे। यह जानकारी संयुक्त सचिव प्रेस जनार्दन यादव ने दी।