फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

कीडगंज में यमुना किनारे से हटाई झुग्गी-झोपड़ी

Wed, 06 May 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद Updated Wed, 06 May 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
allahabad news
नगर निगम ने बुधवार को कीडगंज में यमुना किनारे बनी झुग्गी-झोपड़ियां ध्वस्त कर दीं। यहां 42 झोपड़ियों में गरीब तबके के लोग लंबे समय से रह रहे थे। खाली कराई गई जमीन पर नगर निगम यहां डंपिंग ग्राउंड बनाएगा। इसके साथ दस्ते ने बैरहना चौराहा से एडीसी तक अतिक्रमण अभियान भी चलाया। उधर, पार्षदों ने झुग्गी-झोपड़ी गिराने का विरोध किया है। इस मामले में पार्षद बृहस्पतिवार को नगर आयुक्त का घेराव करेंगे।
विज्ञापन


अतिक्रमण प्रभारी एसएल यादव, जोनल अधिकारी नीरज सिंह, अतिक्रमण निरीक्षक पीयूष मोहिले के नेतृत्व में कीडगंज, मुट्ठीगंज, अतरसुइया थाने की पुलिस और पीएसी के साथ नगर निगम का दस्ता दिन में बैरहना चौराहा पहुंचा। यहां से गोरा कब्रिस्तान से एडीसी तक रोड पटरी पर लगी 16 गुमटियां ध्वस्त की गईं। इसके बाद दस्ता बोट क्लब के आगे यमुना किनारे झुग्गी-झोपड़ी बस्ती में पहुंचा। नगर निगम ने इस भूमिधरी जमीन को 15 हजार रुपये प्रतिमाह के किराए पर 11 माह के लिए पट्टे पर लिया है। यहां डंपिंग ग्राउंड बनाया जाएगा और पुराने शहर से निकलने वाला कूड़ा यहां डंप किया जाएगा। इसके बाद गाड़ियों से उसे बसवार प्लांट भेजा जाएगा। सूत्रों की मानें तो निगम ने 11 माह के भीतर ही इस 11 सौ वर्गगज जमीन को सर्किल रेट से चार गुना कीमत पर खरीदने की भी तैयारी की है।
विज्ञापन


अतिक्रमण दस्ते ने मौके पर पहुंचे ही यहां रह रहे लोगों को झुग्गी-झोपड़ी खाली करने का आदेश दिया। करीब आधे घंटे बाद जेसीबी ने कार्रवाई शुरू की और कुछ ही देर में सभी झोपड़ियां जमींदोज कर दी गईं। पार्षद शिव सेवक सिंह का कहना है कि अफसरों ने झोपड़ियां गिराने में इतनी जल्दबादी की कि गरीबों को पूरा सामान तक निकालने का मौका नहीं मिला। कार्रवाई में काफी सामान बरबाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed