फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad Like 25 thousand tickets will clear the way

25 हजार लाइक से ही टिकट का रास्ता होगा साफ

Sun, 20 Mar 2016 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 20 Mar 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
allahabad Like 25 thousand tickets will clear the way
bjp logo
यूपी में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए टिकट के दावेदार भाजपा नेताओं के दिल की धड़कन बढ़ गई है। दरअसल सोशल मीडिया में इन दिनों एक मैसेज वायरल हो गया है। उसमें कहा गया है कि विधानसभा चुनाव में टिकट उन्हीं प्रत्याशियों को मिलेगा जिन्हें फेसबुक में कम से कम 25 हजार लाइक मिले।
विज्ञापन


दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के हवाले से एक मैसेज भाजपा समेत तमाम राजनीतिक दलों में चर्चा का केंद्र बना हुआ है। इसमें कहा गया है कि  यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी का उम्मीदवार बनना है तो सोशल मीडिया में भी पार्टी नेता सक्रिय हो जाएं। अगर फेसबुक पर किसी को 25 हजार लाइक मिलते है तो उसे यूपी चुनाव में बीजेपी का टिकट मिल सकता है।

विज्ञापन


दरअसल अमित शाह चाहते हैं कि यूपी में उनके उम्मीदवारों का सोशल मीडिया में व्यापक दायरा हो। हालांकि उनके इस एलान के बाद प्रदेश में भाजपा के उन नेताओं को परेशानी झेलनी पड़ सकती है जो सोशल मीडिया में सक्रिय नहीं है। भाजपा नेता विजय मिश्र ने बताया कि उन्हें भी इस मैसेज की जानकारी मिली है। उन्होंने बताया कि निश्चित ही पार्टी नेताओं को सोशल मीडिया में भी सक्रिय होना चाहिए। मोदी सरकार के रेलमंत्री सुरेश प्रभु सोशल मीडिया की वजह से ही यात्रियों की तमाम समस्याओं का समाधान मिनटों में कर दे रहें हैं। भाजपा की नगर अध्यक्ष शशि वार्ष्णेय ने भी राष्ट्रीय अध्यक्ष के इस कदम का स्वागत किया है। नगर अध्यक्ष के मुताबिक चुनावों में सोशल मीडिया का हस्तक्षेप बढ़ता जा रहा है। उन्होंने बताया कि खुद उनके हजारों फॉलोवर्स हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘सोशल मीडिया में जो मैसेज अमित शाह का चल रहा है वह सही है। पिछले सप्ताह उन्होंने यह बात एक बैठक में कही थी। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को बाकायदा प्रोत्साहित करते हुए फेसबुक पर 25000 लाइक या इतने ही फॉलोवर्स बनाने के लिए कहा था।’ - लक्ष्मीकांत बाजपेयी, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed