{"_id":"9b5cb0418a1af21a03f813a086780299","slug":"allahabad-ki-garmi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग बरसाती हवाओं ने ली तीन की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग बरसाती हवाओं ने ली तीन की जान
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
Updated Tue, 26 May 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
राजस्थान से आयी गर्म पछुवा हवाएं जानलेवा हो चली हैं। पिछले चार दिनों से 45 डिग्री से ऊपर बरकरार पारे के चलते हीट स्ट्रोक की गिरफ्त में आकर तीन अज्ञात लोगों की मौत हो गई। तीनों के शव शहर के विभिन्न इलाकों में लावारिस हालत में पाए गए। पुलिस ने पंचनामा कर शवोें को पोस्टमार्टम के लिए भी भेज दिया है। तमाम प्रयासों के बावजूद पुलिस मृतकों की शिनाख्त नहीं कर पायी है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 50 वर्षीय एक व्यक्ति का शव रेलवे स्टेशन के पास सिविल लाइंस की तरफ लावारिस हाल में पाया गया। पुलिस के मुताबिक मृतक नीली जींस व धारीदार कमीज पहने हुए था। दूसरा अज्ञात शव करेली में आलू मंडी के पास मिला। मृतक सफेद धोती पहनने के साथ ही काली सफेद चादर लपेटे पाया गया। उसके दाहिनी ओर सूजन और आंख पर खरोंच केनिशान पाए गए हैं। लगभग 50 वर्षीय एक अन्य व्यक्ति का शव कीडगंज थाना क्षेत्र के फोर्ट रोड चौराहे के पास पाया गया है। पुलिस का मानना है कि संभवत: तीनों की मौत हीट स्ट्रोक से हुई है। दूसरी ओर सोमवार को भी लू का कहर जारी रहा। हालांकि रविवार की तुलना में तापमान एक डिग्री गिरकर 46.4 डिग्री पर पहुंच गया लेकिन न्यूनतम तापमान में वृद्धि ने गर्मी का असर कम नहीं होने दिया। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को न्यूनतम तापमान 31.1 डिग्री पर पहुंच गया जो एक दिन पूर्व 29.3 डिग्री पर था।