{"_id":"5796748a4f1c1b327d21e3c1","slug":"allahabad-is-also-half-a-dozen-gates-of-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद में भी है आधा दर्जन मौत के फाटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाहाबाद में भी है आधा दर्जन मौत के फाटक
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Tue, 26 Jul 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। वाराणसी-इलाहाबाद रेल रूट पर माधोसिंह और कटका स्टेशनों के बीच कैयरमऊ रेलवे क्रॉसिंग पर सोमवार सुबह हुए हादसे में दस मासूमों की मौत ने हर किसी को झकझोर दिया है लेकिन इससे रेलवे प्रशासन की लापरवाही भी जगजाहिर हुई है। इसके पूर्व भी इलाहाबाद के आसपास मानवरहित क्रासिंगों पर इस तरह के हादसे हुए हैं। इन हादसों में कई लोगों की जान चली गई लेकिन रेलवे हर बार सिर्फ मुआवजा राशि देकर ही इतिश्री कर लेता है। इलाहाबाद जिले की बात करें तो यहां उत्तर रेलवे (एनआर) और पूर्वोत्तर रेलवे (एनईआर) के आधा दर्जन रेल फाटक ऐसे हैं, जो मानव रहित हैं। बीते कुछ सालों के दौरान इन फाटकों से होकर गुजरने वाली ट्रेनों की संख्या बढ़ी है लेकिन एनआर और एनईआर इन फाटकों पर अब तक चौकीदार तैनात नहीं कर सका है।
इलाहाबाद में झूंसी-रामनाथपुर के बीच 2011-12 में लिच्छवी एक्सप्रेस से मानवरहित क्रासिंग पर एक बारात में शामिल होने इलाहाबाद आ रहे कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई थी। उस हादसे के बाद भी एनईआर ने संबंधित क्रासिंग पर कोई चौकीदार नहीं तैनात किया। इसके पूर्व एक अन्य घटना इलाहाबाद-ऊंचाहार सेक्शन के रामचौरा स्टेशन के पास मानवरहित क्रासिंग पर 2007-2008 में मालगाड़ी की चपेट में आने से टेपों में सवार आठ लोगों की मौत हो गई थी। इन बड़े हादसों से एनईआर और एनआर ने अब तक कोई सबक नहीं लिया है। जबकि रेलमंत्री सुरेश प्रभु पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि मानवरहित फाटकों को मानव युक्त किया जाय। इसके अलावा कई फाटकों पर रेल ओवर ब्रिज और रेलअंडर ब्रिज बनाने की भी वह बात कह चुके हैं।
सोमवार को भदोही के पास जो हादसा हुआ वह भी मानवरहित क्रासिंग पर हुआ, जो इलाहाबाद सिटी -वाराणसी रूट पर पड़ता है। इस रूट पर ओवरऑल मानवरहित फाटकों की कुल संख्या 12 है। इसमें से इलाहाबाद सिटी से माधोसिंह तक मानवरहित फाटकों की संख्या चार है। जबकि उत्तर मध्य रेलवे के इलाहाबाद डिवीजन की बात करें तो यहां इलाहाबाद जिले में एक भी मानव रहित रेल फाटक नहीं है।
विज्ञापन
कैसे रुकेंगे हादसे, एनसीआर में हैं 412 मानव रहित फाटक
इलाहाबाद। मानवरहित क्रासिंग पर दुर्घटनाएं तभी रुक पाएंगी, जब
उन्हें मानव युक्त किया जाए। उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) जोन की बात करें तो यहां मानवरहित फाटकों की कुल संख्या 412 है। रेलवे का कहना है कि आने वाले समय में इन फाटकों पर रेल ओवर ब्रिज, रेल अंडर ब्रिज बनाए जाने के साथ चौकीदार तैनात किए जा सकते हैं। एनसीआर का दायरा उत्तर प्रदेश, राजस्थान के साथ मध्य प्रदेश तक है। इसमें सिर्फ उत्तर प्रदेश में ही मानव रहित फाटकों की संख्या 189 है, जबकि मध्य प्रदेश में जोन के अंतर्गत आने वाले हिस्से में 169 एवं राजस्थान में 44 रेल फाटक मानव रहित हैं।
हालांकि बीते दो साल में एनसीआर जोन में 146 रेल ओवर ब्रिज/रेल अंडर ब्रिज का निर्माण किया जा चुका है। पिछले वित्तीय वर्ष में 19 मानवरहित और 32 मानव युक्त रेल फाटक बंद किए गए। उत्तर मध्य रेलवे के पीआरओ अमित मालवीय की माने तो इसी वित्तीय वर्ष में 121 रेल फाटक बंद किए जाने की तैयारी है।
पांच घंटे ठप रहा इलाहाबाद-वाराणसी रूट
इलाहाबाद। इलाहाबाद सिटी-वाराणसी रूट पर कैयरमऊ रेलवे क्रॉसिंग पर पैसेंजर ट्रेन से स्कूल वाहन टकराने की घटना के बाद संबंधित रूट पर रेल संचालन लड़खड़ा गया। इस हादसे के बाद पांच घंटे तक रेल संचालन ठप रहा। इतना ही नहीं इलाहाबाद सिटी- मंडुआडीह और मंडुआडीह-इलाहाबाद सिटी पैसेंजर को रेलवे ने निरस्त कर दिया। घटना के बाद इलाहाबाद से चलकर मऊ तक जाने वाली डीएमयू, नई दिल्ली-दरभंगा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एक्सप्रेस को माधोसिंह में खड़ा कर दिया गया। नई दिल्ली-मंडुआडीह एक्सप्रेस को अहिमनपुर में और विभूति एक्सप्रेस को कटका में रोका गया था। इस दौरान उमस भरी गर्मी में यात्रियों को खासी परेशानी हुई। चाय-पानी आदि के लिए लोग इधर उधर भटकते रहे। सुबह 7.30 बजे रूट ब्लॉक हुआ तो दिन में 12.30 बजे के बाद ही संबंधित रूट पर रेल संचालन सामान्य हो सका।
0000000000000000
रेलवे ने जारी किए हेल्प लाइन नंबर
इलाहाबाद सिटी 09794843971
वाराणसी 0542-2226778
मंडुवाडीह 09451212242
वाराणसी सिटी 09794843973
माधोसिंह 09935415449