फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad

कांग्रेसियों ने फिर फूंका रीता जोशी का पुतला

Tue, 23 Feb 2016 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद Updated Tue, 23 Feb 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
allahabad

तिरंगे पर विवादित बयान के कारण कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक डॉ. रीता बहुगुणा जोशी को अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं का ही विरोध झेलना पड़ रहा है। सोमवार को भी कांग्रेसियों ने रीता जोशी का पुतला फूंका और पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को ज्ञापन प्रेषित कर मांग की कि मामले की जांच कराकर गलत बयानी पर रीता जोशी के खिलाफ कार्रवाई की जाए। रीता जोशी के विवादित बयान के खिलाफ सोमवार को हिंदू युवा वाहिनी ने भी मोर्चा खोल दिया और रीता जोशी का पुतला फूंका।

विज्ञापन

कांग्रेसियों ने रीता जोशी का पुतला ट्रांसपोर्ट नगर में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री धर्मवीर की प्रतिमा के समक्ष फूंका। कार्यकर्ताओं ने कहा कि नेता कोई भी हो, तिरंगे के प्रति गलत बयानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। रीता के विवादित बयान से कांग्रेस की बदनामी हो रही है। यह गंभीर मसला है। कांग्रेसियों ने नारे लगाए कि तिरंगे का सम्मान करो, रीता को बर्खास्त करो। उन्होंने पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र भेजकर रीता जोशी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की। पुतला फूंकने वालों में कांग्रेस नेता इमरान वदूद, मोहम्मद साजिद, अजमल, मोहम्मद फजल, पिंटू श्रीवास्तव, इलियास कुरैशी, पप्पू, राशिद अहमद, सलमान अहमद आदि शामिल रहे।

विज्ञापन

उधर, हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने मोनू गुप्ता के नेतृत्व में चंद्रलोक चौराहे पर रीता जोशी का पुतला फूंका। मोनू ने कहा कि रीता जोशी के विवादित बयान से तिरंगे का अपमान हुआ है, जो देश की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। इसके खिलाफ हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे। पुतला दहन करने वालों में राजेश केसरवानी, लल्लू मिश्र, दिनेश विश्वकर्मा, बिल्लू अग्रहरि, मोहित, नीरज, प्यारे लाल, विवेक, राजकुमार, विवेक, महेश, लल्लू लाल कुशवाहा, पिंटू केसरवानी, विकास, रवि, रजनीश आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

विवादित बयान पर चौतरफा घिरीं डॉ. रीता जोशी का कहना है कि उन्होंने कोई तिरंगे को लेकर किसी भी कार्यक्रम में कोई विवादित बयान नहीं दिया है और न ही उन्होंने विश्वविद्यालयों में तिरंगा फहराए जाने के फरमान को शर्मनाक बताया है। उनकी तिरंगे के प्रति अटूट आस्था है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में प्रोफेसर होने के साथ उन्होंने राजनीति और सामाज सेवा के क्षेत्र में पूरी निष्ठा से काम किया। वह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी माता-पिता की बेटी हैं और राष्ट्र की सेवा में वह हमेशा तत्पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed