फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad

मुंबई दुरंतो हो रेगुलर, इलाहाबाद तक आए कानपुर-जम्मूतवी

Tue, 23 Feb 2016 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद Updated Tue, 23 Feb 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन

देश की पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन वर्ष ‘गतिमान’ इस वित्तीय वर्ष में अब तक गति नहीं पकड़ सकी है। इतना ही नहीं इलाहाबाद से नई दिल्ली और मुंबई के लिए चलने वाली नॉन स्टॉप दुरंतो के रेगुलर होने का सपना भी रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने पूरा नहीं किया है। जम्मू के लिए इलाहाबाद से सीधी ट्रेन का सपना भी अब तक हवा हवाई ही साबित हुआ। अब इलाहाबाद के लोगों की नजर 25 फरवरी को पेश होने वाले रेल बजट पर टिक गई है। लोगों को ‘प्रभु’ से उम्मीद है कि वे इस बार इलाहाबाद की सालों पुरानी मांग पूरी कर देंगे। 

विज्ञापन

बीते दिनों इलाहाबाद आए रेल राज्यमंत्री ने स्पष्ट किया था कि मोदी सरकार का रेलवे के इंफ्रास्ट्रक्चर को सुधारने पर ज्यादा जोर है। बजट भी इसी को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है। उन्होंने कोई नई ट्रेन चलाने की भी बात से इंकार किया था। हालांकि इलाहाबाद के लोगों की जो मांग है उसमें कोई नई ट्रेन की डिमांड ज्यादा नहीं है। स्थानीय लोगों की डिमांड है कि सप्ताह में तीन दिन चलने वाली दिल्ली दुरंतो और सप्ताह में दो दिन चलने वाली मुंबई दुरंतो को नियमित किया जाए। अगर ये दोनों ट्रेनें नियमित कर दी गई तो मुंबई और दिल्ली जाने वाले मुसाफिरों को खासी राहत मिलेगी। इसके अलावा शहरियों ने जम्मू के लिए भी सीधी ट्रेन की डिमांड की है। हालांकि बजट में कोई नई ट्रेन का एनाउंसमेंट न होने की बात से फूलपुर के सांसद केशव प्रसाद मौर्य ने रेलमंत्री सुरेश प्रभु से पिछले दिनों हुई मुलाकात के दौरान कानपुर से जम्मू जाने वाली ट्रेन का विस्तार इलाहाबाद तक करने की डिमांड की है। उम्मीद है कि इस डिमांड पर प्रभु की नजरें इनायत हो सकती हैं। उधर इलाहाबाद के सेटेलाइट स्टेशन के रूप में विकसित किए जा रहे छिवकी, सूबेदारगंज और प्रयागघाट में तेजी से विकास के काम हो उसके लिए भी रेल बजट में प्रभु फंड देकर अपनी कृपा कर सकते हैं। 

विज्ञापन

प्रभु से शहरियों की आस

छिवकी स्टेशन की कनेक्टिंग की जाए बेहतर।

राजरूपपुर की तरफ बने सूबेदारगंज स्टेशन का मुख्य द्वार। 

प्रयाग स्टेशन पर हो सभी एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव। 

मुंबई मेल, पटना-पुणे एक्सप्रेस का इलाहाबाद जंक्शन से ही हो संचालन। 

पैसेंजर ट्रेनें बंद इलाहाबाद सिटी से वाराणसी तक चलाई जाएं डीएमयू। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed