फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad

जाट आंदोलन के चलते निरस्त हो गई जयपुर-इलाहाबाद

Tue, 23 Feb 2016 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद Updated Tue, 23 Feb 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन

हरियाणा के बाद जाट आंदोलन की आग अब राजस्थान तक भी पहुंच गई है। राजस्थान में जाट आंदोलन के चलते सोमवार को कई ट्रेनों का संचालन गड़बड़ा गया। इस आपाधापी में रेलवे ने जयपुर से इलाहाबाद आने वाली ट्रेन को निरस्त कर दिया। जयपुर एक्सप्रेस के साथ संबंधित रूट पर चलने वाली अजमेर-सियालदाह एक्सप्रेस भी निरस्त कर दी गई। ऐसे में ये दोनों ट्रेनें मंगलवार को इलाहाबाद नहीं आएगी। उधर हरियाणा में चल रहे आंदोलन की वजह से भी सोमवार को कई ट्रेनें इलाहाबाद नहीं आई।

विज्ञापन

जाट आंदोलन के चलते जो ट्रेनें सोमवार को इलाहाबाद नहीं आई उसमें प्रमुख रूप से अप और डाउन 12311/12312 कालका मेल, 18101/18102 मुरी एक्सप्रेस, 14217/14218 ऊंचाहार एक्सप्रेस, 13007/13008 तूफान एक्सप्रेस प्रमुख रूप से शामिल हुई। बताया जा रहा है कि मंगलवार को भी ये सभी ट्रेनें इलाहाबाद नहीं आएंगी। उधर आंदोलन की वजह से आगरा एवं मथुरा जाने वाले मुसाफिरों ने गाड़ी संख्या 12403/12404 इलाहाबाद-जयपुर एक्सप्रेस को इलाहाबाद से मथुरा के बीच ही चलाने की मांग की है। सोमवार को जयपुर से इस ट्रेन का डाउन रैक निरस्त होने के बाद यात्रियों ने कहा कि राजस्थान में जब तक आंदोलन चल रहा है तब तक इस ट्रेन को इलाहाबाद से मथुरा के बीच ही चलाया जाए। वहीं दूसरी ओर आंदोलन की वजह से रेलवे ने सोमवार को 14056 ब्रह्मपुत्र मेल, 13131 कोलकाता एक्सप्रेस को भी निरस्त कर दिया। ऐसे में ये दोनों ट्रेनें मंगलवार को इलाहाबाद नहीं आएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed