फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad

पार्कों, खेल मैदान की सुरक्षा करे सरकार: हाईकोर्ट

Tue, 23 Feb 2016 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद Updated Tue, 23 Feb 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन

हाईकोर्ट ने प्रदेश के ऐसे स्थानीय निकायों को कड़ी चेतावनी दी है जिन्होंने मांगे जाने के बावजूद अपने नियंत्रण वाले पार्कों और खेल मैदानों की सूचना उपलब्ध नहीं कराई है। नगर निगमों, नगर महापालिका परिषदों, नगर पंचायतों सहित विकास प्राधिकरणों को भी कहा है कि वह तीन माह के भीतर सूचनाएं उपलब्ध करा दें वरना जिम्मेदार अफसरों पर अवमानना की कार्रवाई की जाएगी। अदालत ने पार्कों, खुले मैदानों और खेल मैदानों पर कब्जे तथा अतिक्रमण होने की घटनाओं को काफी गंभीरता से लिया है।

विज्ञापन

जोया जुनैद की जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही मुख्य न्यायमूर्ति डॉ. डीवाई चंद्रचूड और न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा की खंडपीठ ने प्रदेश सरकार को निर्देश दिया है कि वह उत्तर प्रदेश पार्क, प्ले ग्राउंड एंड ओपेन स्पेस(प्रिजर्वेशन एंड रेग्युलेशन) एक्ट 1975 के प्रावधानों का कड़ाई से पालन कराएं। जिन स्थानीय निकायों ने अपने नियंत्रण वाले क्षेत्रों में स्थित पार्कों और खेल मैदानों की सूचना उपलब्ध करा दी है वह तत्काल इस पर अमल प्रारंभ कर दें।

खंडपीठ ने इससे पूर्व प्रदेश भर के स्थानीय निकायों से पार्को, खुले मैदानों और खेल मैदानों की जानकारी मांगी थी। जवाब में नगर निगमों को छोड़कर शेष निकायों ने अधूरी सूचनाएं दी हैं। उपलब्ध जानकारी के अनुसार प्रदेश में 6276 पार्क, 3617 खुले मैदान तथा 98 खेल मैदान हैं। 197 नगर पालिका परिषदों में से मात्र 89 ने सूचना उपलब्ध कराई है। इसी तरह से 436 नगर पंचायतों में से 189 ने सूचनाएं दी हैं। सूचना नहीं देने वालों निकायों को कड़ी चेतावनी देते हुए तीन माह की और मोहलत दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed