फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad highcourt: OBC candidate will have to be appointed, special appeal rejected

Allahabad highcourt: ओबीसी अभ्यर्थी की करनी होगी नियुक्ति, विशेष अपील खारिज

Wed, 27 Jul 2022 01:28 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 27 Jul 2022 01:28 AM IST
विज्ञापन
Allahabad highcourt: OBC candidate will have to be appointed, special appeal rejected
इलाहाबाद उच्च न्यायालय
दो निवास प्रमाण पत्र देने पर असफल घोषित किए गए ओबीसी अभ्यर्थी की नियुक्ति पर विचार करने के हाईकोर्ट की एकल पीठ के आदेश को चुनौती देने वाली राज्य सरकार और पुलिस भर्ती बोर्ड की स्पेशल अपील इलाहाबाद हाईकोर्ट की खंडपीठ ने खारिज कर दी।
विज्ञापन



सिपाही भर्ती 2015 के ओबीसी अभ्यर्थी इमरान खान को नियुक्ति देने के एकल पीठ के आदेश को चुनौती देने वाली राज्य सरकार की विशेष अपील की सुनवाई न्यायमूर्ति प्रीतिंकर दिवाकर और न्यायमूर्ति आशुतोष श्रीवास्तव की खंडपीठ कर रही थी।
विज्ञापन



राज्य सरकार व पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से एकल पीठ के आदेश पर आपत्ति उठाते हुए कहा गया था कि याची इमरान खान ने दस्तावेजों के परीक्षण के समय विज्ञापन में निर्धारित तिथि का निवास प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं किया था। इसलिए इमरान खान को ओबीसी नहीं माना गया और उसे प्राप्तांक सामान्य श्रेणी की कट ऑफ  से कम होने के कारण असफल घोषित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



जबकि अभ्यर्थी इमरान खान का कहना था कि विज्ञापन में निवास प्रमाण पत्र के लिए कोई भी तिथि और प्रारूप निर्धारित नहीं किया गया था। अभ्यर्थी ने दस्तावेजों की संवीक्षा के समय निर्धारित तिथि के जाति प्रमाण पत्र के साथ वर्ष 2013 और 2016 के दो निवास प्रमाण पत्र प्रस्तुत किए थे। कोर्ट  ने एकल पीठ द्वारा अभ्यर्थी की नियुक्ति पर विचार करने के आदेश को सही व विधि सम्मत मानते हुए राज्य सरकार की अपील खारिज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed