फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad High Court : Unfit candidates in medical test ineligible for police service

Allahabad High Court : कोर्ट ने कहा - मेडिकल परीक्षण में अनफिट अभ्यर्थी पुलिस सेवा के लिए अयोग्य

Mon, 06 Jun 2022 02:39 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 06 Jun 2022 02:39 AM IST
सार

यह आदेश मुख्य न्यायमूर्ति राजेश बिंदल और न्यायमूर्ति जेजे मुनीर की खंडपीठ ने याची रविंद्र सिंह की याचिका खारिज करते हुए दिया है। याची के अधिवक्ता सीमांत सिंह ने तर्क दिया कि चिकित्सकीय परीक्षण में अनफिट कहे जाने के आधार पर याची को अयोग्य करार नहीं दिया जा सकता है।

विज्ञापन
Allahabad High Court : Unfit candidates in medical test ineligible for police service
allahabad high court - फोटो : social media

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में कहा कि मेडिकल परीक्षण में अनफिट अभ्यर्थी पुलिस सेवा के लिए अयोग्य है। हाईकोर्ट ने मामले में हस्तक्षेप से इनकार कर दिया। कहा कि जब अभ्यर्थी को एक बार पुलिस भर्ती के लिए बनाए गए मेडिकल बोर्ड ने अनफिट करार दे दिया और उसके बाद उसकी अपील पर सक्षम प्राधिकारी ने अनुपयुक्त घोषित कर दिया तो उस पर विचार नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन



यह आदेश मुख्य न्यायमूर्ति राजेश बिंदल और न्यायमूर्ति जेजे मुनीर की खंडपीठ ने याची रविंद्र सिंह की याचिका खारिज करते हुए दिया है। याची के अधिवक्ता सीमांत सिंह ने तर्क दिया कि चिकित्सकीय परीक्षण में अनफिट कहे जाने के आधार पर याची को अयोग्य करार नहीं दिया जा सकता है। तर्क दिया कि याची शारीरिक रूप से फिट है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर राज्य सरकार की ओर से कोई राय नहीं बनाई गई है।
विज्ञापन



प्रतिवादियों की ओर से मुख्य स्थायी अधिवक्ता एके राय ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस के नियम 15 जी के प्रावधानों के तहत कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल सेवा नियम 2015 और परिशिष्ट 3 में याची के मेडिकल परीक्षण से असंतुष्ट होने के बाद परीक्षा में उसे अयोग्य घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



मामले में उसने एक अपील भी दायर की थी और अपीलीय प्राधिकारी ने भी अपीलकर्ता के मामले पर विचार किया और उसे चिकित्सकीय रूप से अनुपयुक्त पाया। इसलिए इसमें हस्तक्षेप के लिए कोई मामला नहीं बनता है। कोर्ट ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं को सुनने के उपरांत कहा कि किसी उम्मीदवार की मेडिकल रिपोर्ट के संदर्भ में उसकी फिटनेस का मुद्दा विशेषज्ञों द्वारा उसकी चिकित्सा परीक्षा पर तैयार किया जाता है। इसलिए न्यायालय उस पर विचार नहीं कर सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed